Wednesday, July 3, 2024
HomeCrime NewsMathura Highway: लाइव मर्डर! चलती बाइक पर पीछे बैठे शख्स को मारी...

Mathura Highway: लाइव मर्डर! चलती बाइक पर पीछे बैठे शख्स को मारी गोली, मौके पर मौत

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज), Mathura Highway: मथुरा में एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें गोली लगने के बाद युवक बाइक से गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।

यह है पूरा मामला

उत्तरप्रदेश के मथुरा में चलती बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का CCTV फुटेज में कैद हो गई, जिसमें गोली लगने के बाद व्यक्ति बाइक से नीचे गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें: Red Blue Light Culture: VIP कल्चर पर सीएम योगी का एक्शन, खास स्टीकर अनिवार्य

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस गोली मारने वालों की तलाश कर रही है।

घटना उस समय हुई जब प्रेम सिंह अपने एक साथी के साथ बाइक पर जा रहे थे। प्रेम बाइक पर पीछे बैठे थे। तभी दूसरी बाइक पर आए अज्ञात बदमाशों ने उनकी कनपटी में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना के 24 घंटे बाद भी अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

पुलिस ने बताया

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि गोली लगने के बाद प्रेम सिंह बाइक से गिर जाता है। उसका साथी उसे उठाने की कोशिश करता है लेकिन प्रेम कोई प्रतिक्रिया नहीं देता। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी कंपनी से ड्यूटी खत्म कर अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था।

रात को जब वह बाइक पर हाईवे पर जा रहा था, तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके सिर में गोली मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज के आधार पर आगे की जांच ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: रहस्यों से भरा है दुनिया का ये जंगल!

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular