Sunday, May 12, 2024
HomeBreaking NewsMathura News : गिरिराज परिक्रमा को गोवर्धन में उमड़ा श्रद्वालु भक्तों का...

Mathura News : गिरिराज परिक्रमा को गोवर्धन में उमड़ा श्रद्वालु भक्तों का सैलाब, मथुरा में आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आ रही गिरिराज तलहटी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Mathura News मथुरा : कान्हा की मथुरा (Mathura News) अधिक मास में भक्तों की आस्था से सराबोर नजर आ रही है। तीन वर्ष में पड़ने वाले इस अधिक मास की मान्यता के अनुसार भगवान श्री हरि के पांचवे अवतार श्री नरसिंह भगवान से जुड़ी है।

कान्हा की लीला का हुआ वर्ण

जिसमे भगवान नरसिंह ने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए नरसिंह अवतार रखा था और अधिक मास के 13 वें माह की उत्पत्ति की। कहा जाता है कि इस माह में जो भी भक्त पुण्य , धर्म , दान जप तप इत्यादि करता है उसे चार गुना फल प्राप्त होता है , वही भगवान श्री कृष्ण की नगरी से 21 किलो मीटर की दूरी पर स्थित कान्हा की लीला स्थली श्री धाम गोवर्धन में गिरिराज महाराज की परिक्रमा को भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है।

गिरिराज तलहटी में सराबोर नजर आ रही भक्ति

अधिक मास यानी पुरुषोत्तम माह में योगी राज भगवान श्री कृष्ण की लीला स्थली गिरिराज तलहटी आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आ रही है। गिरिराज तलहटी में मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है। बारिश में हल्की हल्की पानी की फुआरों के साथ श्रद्धालु भक्त गिरी गोवर्धन की पूजा अर्चना कर मनौती मांग रहे हैं।

गिरिराज महाराज के जयकारों से तलहटी गुंजायमान हो रही है। गोवर्धन के प्रमुख मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मंदिर की दिव्य रोशनी श्रद्धालु भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी है।

दीन बंधु शास्त्री ने कहा कि

हिरण्यकश्यप को वरदान प्राप्त था कि वह वर्ष के किसी भी माह में न मरे, न धरती पर मरे और न आकाश में, रात में मरे न दिन में, घर के बाहर मरे न घर के भीतर आदि वरदान प्राप्त कर वह अपने आप को भगवान कहने लगा और भक्तों पर अत्याचार करने लगा। भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा के अधिक मास की उत्पत्ति की। भगवान विष्णु ने नृसिंह का रूप धारण कर हिरण्यकश्यप का वध किया।

Also Read – केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने किया राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत नस्ल सुधार कार्यक्रम का शुभारंभ

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular