Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMathura News: सिपाही की हत्या में 10 साल से वांछित हिस्ट्रीशीटर बदमाश...

Mathura News: सिपाही की हत्या में 10 साल से वांछित हिस्ट्रीशीटर बदमाश साहुन पुलिस मुठभेड़ में घायल…

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Mathura News: मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में पुलिस की हिस्ट्रीशीटर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश थाना बरसाना क्षेत्र के गांव हाथिया का रहने वाला है। इस कुख्यात बदमाश ने 2013 में उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान की अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।

साहून बरसाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश

हाथिया गांव में 2013 में दबिश के दौरान सिपाही सतीश परिहार की हत्या का आरोपी है। गुरुवार को थाना बरसाना पुलिस को सूचना मिली कि हाथिया गांव का रहने वाला 38 वर्षीय साहुन पुत्र का रुद्धार किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में कांमा नंदगांव रोड पर घूम रहा है। बरसाना पुलिस एसओजी टीम के साथ पहुंची। बदमाश और पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

बदमाश साहुन की तलाश में जुटी पुलिस राजस्थान के कामा बॉर्डर पर पहुंची कि तभी मुखबिर ने बाइक पर साहुन की तरफ इशारा किया। इसके बाद पुलिस टीम ने जब साहुन को पास आते देख उसे घेरकर पकड़ने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी। फायरिंग से बचते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक गोली उसके पैर में लग गई। गोली लगने से साहुन घायल हो गया। मुठभेड़ में घायल हुए साहुन को पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए बरसाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। साहुन पर 16 मुकदमे है। जिसमें वे ज्यादातर जमानत पर है। साहून बरसाना थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।

Also Read: Uttarakhand Cabinet: धामी सरकार ने नई MSME नीति को दी मंजूरी, अब सब्सिडी के रास्ते पहाड़ चढ़ेगा विकास

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular