Friday, July 5, 2024
HomeAccident NewsMathura News : गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना नदी में नहाने...

Mathura News : गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना नदी में नहाने गया युवक, पानी ने डूबने से हुई मौत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Mathura News मथुरा : गंगा दशहरा के अवसर पर बलदेव क्षेत्र में यमुना (Mathura) नदी में नहाते समय एक युवक की पानी में डूबने से मौत।

  • 18 वर्षीय था रोहित
  • नाकाम रही सभी कोशिश
  • नहीं मिला शव

18 वर्षीय था रोहित

दरअसल, आज गंगा दशहरा के अवसर पर देश भर में लोग गंगा अस्नान कर मन को पवित्र कर रहे है। साथ ही लोग आज पूजा – पाठ भी कर रहे है। इसी बीच बलदेव क्षेत्र में यमुना नदी के खड़ैरा घाट पर 18 वर्षीय रोहित सिंह पहलवान जाट , गंगा दशहरा के अवसर पर स्नान करने के लिए गया था।

नाकाम रही सभी कोशिश

नदी में स्नान करते समय वह गहराई में पहुंच गया और डूबने लगा। युवक ने नदी में डूबने पर काफी हाथ पैर मारे लेकिन उसकी सभी कोशिश नाकाम रही। युवक के यमुना नदी में डूबने के बाद घर वालों को सूचना दी गई।

नहीं मिला शव

सूचन मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया और शव की तलाश जारी है। फिलहला अभी तक शव नहीं मिला है। गोताखोर और घाट के नवी मिल कर लाश की तलाश कर रहे है। अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है।

Also Read – दोनों सीटों पर बीजेपी ने खिलाया कमल, मायावती ने उपचुनाव में सपा की हार पर साधा निशाना बोली – दलितों का किया अपमान

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular