Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMathura: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार-पिकअप में भीषण टक्कर, लगन चढ़ाकर दिल्ली लौट...

Mathura: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार-पिकअप में भीषण टक्कर, लगन चढ़ाकर दिल्ली लौट रहे 2 लोगों की मौत

- Advertisement -

Mathura

इंडिया न्यूज, मथुरा (Uttar Pradesh) । यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार तड़के पिकप और कार में टक्कर हो गई। इसे हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा महावन थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 116 पर हुआ। मृतकों में एक गाजियाबाद और दूसरा दिल्ली का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि कार सवार लगन चढ़ाकर दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की वजहों की पड़ताल चल रही है।

कानपुर से दिल्ली लौट रहे थे कार सवार
कार सवार लोग अपने रिश्तेदार की बेटी का लगन टीका लेकर शनिवार को कानपुर गए थे। वहां से वापस लौटते समय महावन थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 116 के समीप सब्जी से भरे लोडर वाहन से कार टकरा गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले लोगों ने हादसे की सूचना कंट्रोल रूम को दी। मौके पर यमुना एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मी और थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों कार से निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे में इनकी हुई मौत
हादसे में चंद्रपाल निवासी गरिमा गार्डन गाजियाबाद, राजेश निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली की मौत हो गई है। कार सवार यशपाल, सन्नी, आकाश उर्फ आशु, सुभाष, कैलाश, सुशील घायल हुए हैं। मिनी लोडर का चालक और परिचालक भी घायल है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में मरने वाले चंद्रपाल और राजेश साढू भाई थे। दोनों अपने साले दिल्ली निवासी सुशील की बेटी की शादी का टीका लेकर कानपुर गए थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन मथुरा पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। थाना निरीक्षक मोहित तोमर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: मेहताब ने शिवम बनकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें: आजम खान ने किसे कहा भेड़िया? बोले- इंतजार है कि किस दिन मुझे देश से निकाला जाएगा

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular