Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsMeerut News: महिला पहलवानों के समर्थन में किसानों का दिल्ली बॉर्डर पर...

Meerut News: महिला पहलवानों के समर्थन में किसानों का दिल्ली बॉर्डर पर कूच, कोई नजरबंद हुआ तो कोई हिरासत में

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन की ओर से आज दिल्ली-यूपी बॉर्डर गाजीपुर में महिला पहलवानों के समर्थन में पंचायत की जानी है जिसको लेकर मेरठ से भी कार्यकर्ता काफी संख्या में दिल्ली जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस भी हाई अलर्ट नजर आ रही है। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया तो कुछ को नजरबंद कर दिया। समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान को भी नज़र अंदाज कर दिया गया है। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी को भी मेरठ में परतापुर टोल के पास रोका गया।

महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए कर रहे प्रदर्शन

पुलिस ने शिवाया, दौराला टोल से भाकियू कार्यकर्ता अंकित भाटी, कल्लू कश्यप, घनश्याम कंबोज, अक्षित कंबोज, आर्यन कंबोज अमित कुमार रुचि कंबोज वैशाली कांबोज अंकित कुमार जैसे कई और लोगों को हिरासत में लिया और दौराला थाने में बिठा दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करना चाहती है लेकिन किसान किसी भी कीमत पर झुकने वाला नहीं है। महिला पहलवानों के समर्थन में बयान देते हुए उन्होंने कहा कि  महिलाओं पहलवानों को अन्याय के विरुद्ध आंदोलन करना पड़ रहा है लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। बता दें कि पिछले दिनों किसान यूनियन ने भी महिला पहलवानों के आंदोलन का समर्थन किया था। जिसको लेकर रविवार को गाजीपुर बॉर्डर पर महापंचायत होने जा रही है।

New Parliament: नए संसद भवन के उद्घाटन पर सीएम योगी ने किया ट्वीट, जानें क्या कहा?

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular