Friday, July 5, 2024
HomeCrime NewsMeerut News: मेरठ में पति-पत्नी को नकाबपोश हमलावरों ने मारी गोली,स्पोर्ट्स कारोबारी...

Meerut News: मेरठ में पति-पत्नी को नकाबपोश हमलावरों ने मारी गोली,स्पोर्ट्स कारोबारी की मौत,पत्नी की हालत गंभीर,CCTV में हमलावर कैद, पुलिस जांच में जुटी…

- Advertisement -

India News,(इंडिया न्यूज), Pankaj Gupta, Meerut News: मेरठ में बाइक सवार बदमाशों ने दिन निकलते ही दंपती पर गोलियां बरसा दी। गोली लगने से पति की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिन निकलते ही मेरठ में दंपती पर गोली मारने की घटना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला

वहीं आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। गन्ना कोल्हू बनाने वाले कारोबारी 70 वर्षीय धन प्रकाश जैन अपने परिवार के साथ शारदा रोड पर रहते हैं। आज सुबह उनकी पुत्रवधू और बेटा घूमने निकले थे। वहीं घर पर धन प्रकाश जैन अपनी पत्नी अंजू जैन के साथ थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने धन प्रकाश जैन और अंजू पर गोलियां चला दी। जिससे धन प्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जबकि पत्नी अंजू गंभीर रूप से घायल हो गई। मेरठ में दिन निकलते ही इस घटना से हड़कंप मच गया। गोलियों की आवाज से इलाका दहल गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते हमलाकर घटना केा अंजाम देकर जा चुके थे। लोगों ने अंजू जैन को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं धन प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर आईजी और एसएसपी भी पहुंचे। पुलिस परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ले रही है।

Also Read: Gaurikund Landslide: केदारनाथ यात्रा पड़ाव के गौरीकुण्ड हादसे में लापता 20 लोगों में से एक शव मिला बरामद, 19 लोगों की तलाश अब भी जारी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular