Tuesday, July 2, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMeerut: सात जन्मों का वादा...शादी के अगले ही दिन ससुराल से 'गायब'...

Meerut: सात जन्मों का वादा…शादी के अगले ही दिन ससुराल से ‘गायब’ हो गई दुल्हन

- Advertisement -

(Meerut: Promise of seven births…the bride ‘disappeared’ from her in-laws’ house on the very next day of marriage) उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक नई नवेली दुल्हन शादी की अगली रात की ससुराल को लूट कर फरार हो गई। लुटेरी दुल्हन को लोगों ने मोटरसाइकिल पर किसी के साथ जाते देखा। जिसके बाद अब ससुराल वाले पुलिस से लुटेरी दुल्हन को बरामद करने की गुहार लगा रहे हैं।

  • नई नवेली दुल्हन ससुराल को लूट कर फरार
  • लोगों ने मोटरसाइकिल पर किसी के साथ जाते देखा
  • मामला मेरठ के थाना रोहटा क्षेत्र के रोहटा गांव का है

मामला मेरठ के थाना रोहटा क्षेत्र का हैं

दरअसल मामला मेरठ के थाना रोहटा क्षेत्र के रोहटा गांव का है। जहां आशीष की उम्र करीब 42 साल हो चुकी थी घरवाले उसकी शादी के लिए परेशान थे। जिसके चक्कर में उन्होंने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से हल्द्वानी की रहने वाली सीमा नाम की लड़की से आशीष की शादी कर डाली।

शादी में खर्चा भी लड़के के परिजनों ने ही किया

शादी में खर्चा भी लड़के के परिजनों ने ही किया। जिसके बाद दुल्हन पूरे रीति रिवाज के साथ अपनी ससुराल पहुंच गई। एक रात अपने ससुराल में रही और फिर अगली रात नगदी और ज्वेलरी समेटकर फरार हो गई।

मोहल्ले के लोगों ने रात भर ढूंढा

परिजनों ने दुल्हन के भागने की खबर लगते ही हल्ला मचा दिया। मोहल्ले के लोगों ने रात भर ढूंढा लेकिन एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गया है। जिसमें दुल्हन बाइक पर किसी के साथ जाती हुई नजर आ रही है। पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रही है। परिजनों की मानें तो लाखों की जूलरी और नकदी लेकर दुल्हन फरार है।

READ ALSO: Uttarakhand: हल्द्वानी जेल में फूटा HIV बम, 44 कैदी मिले संक्रमति, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular