Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMeerut: शादी से इंकार करने पर परिवहन निगम की क्लर्क की हत्या,...

Meerut: शादी से इंकार करने पर परिवहन निगम की क्लर्क की हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली, 14 दिन बाद मिला शव

- Advertisement -

Meerut

इंडिया न्यूज, मेरठ (Uttar Pradesh)। 

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी से इनकार करने पर महिला लिपिक की हत्या करने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतका परिवहन निगम में क्लर्क थी। पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में हत्या की धारा तरमीम कर युवक को आरोपित बना दिया है।

यह है मामला
सरधना इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया, पाली गांव निवासी 27 वर्षीय सोनिका सोम पुत्री लाखन सिंह भैंसाली रोडवेज बस डिपो में क्‍लर्क थी। 11 नवंबर को वह घर से ड्यूटी के लिए गई थी। शाम को जब घर नहीं पहुंची तो स्वजन ने दबथुवा निवासी हनी पर बेटी के अपहरण का शक जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने सरधना बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजे खंगाली तो सोनिका बाइक पर हनी के साथ जाती हुई दिखी। 45 मिनट बाद हनी अकेले आता दिखाई दिया।

पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर 11 नवंबर की रात हनी के घर दबिश दी तो हनी ने कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। हनी का आनंद अस्पताल में इलाज चल रहा और पुलिस उसके बयान नहीं ले पाई है। शुक्रवार को पुलिस ने सोनिका का शव कांवड़ पटरी मार्ग स्थित अटेरना और मानपुरी गांव के बीच सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक सोनिया की गोली मारकर हत्या की गई।

शादी का बना रहा है दबाव
सोनिका के स्वजन का कहना था कि हनी सोनिका पर शादी का दबाव बना रहा था। शादी से इन्कार करने पर ही हनी ने बेटी की गोली मारकर हत्या की है। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया, अभी तक सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सीडीआर से पता चला कि हनी ने सोनिका की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारी थी। हनी के मौसेरे भाई विपिन का आरोप है कि सोनिका के स्वजन ने हनी को गोली मारी है।

वारदात से एक सप्ताह पहले भी सोनिका के स्वजन ने पिटाई कर हनी को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया।

यह भी पढ़ें: बड़ा बदनाम है ये कालिया, महिलाओं को करता था अश्लील इशारे, अब ताउम्र जेल में रहेगा

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular