Monday, July 1, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMeerut: बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच जमकर मारपीट और पथराव,...

Meerut: बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच जमकर मारपीट और पथराव, महिला समेत कई के सिर फूटे

- Advertisement -

Meerut

इंडिया न्यूज, मेरठ (Uttar Pradesh)। खरखौदा क्षेत्र के गांव पीपली खेड़ा में बच्चों के विवाद में मारपीट और पथराव हुआ। जिसमें महिला समेत कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक गांव पीपलीखेड़ा में शमसुद्दीन और इकबाल के बच्चे खेल रहे थे। बच्चों में आपस में कुछ विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले व पथराव हुआ। जिसमें एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। थाने पहुंचे सभी घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उधर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में एसपी देहात केशव कुमार ने बताया की मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हाइवे किनारे लूट के बाद महिला की हत्या, पति बोला- कार में चार लोगों ने हमला कर दबाया गला

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular