Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMeerut: दो बेटों ने अपने ही पिता की करी हत्या, भूमि विवाद...

Meerut: दो बेटों ने अपने ही पिता की करी हत्या, भूमि विवाद के कहते उठाया कदम 

- Advertisement -

Meerut

इंडिया न्यूज, मेरठ (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां 2 बेटों ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोपियों के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। हत्या जमीन को लेकर हुए विवाद के कहते हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीँ आरोपियों की तलाश जारी है।

जमीनी विवाद को लेकर की हत्या 
मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में परीक्षितगढ़ शहर के पुठी गांव के बाहरी इलाके का है। यहां 40 वर्षीय दो युवकों ने अपने 75 वर्षीय पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मिली जानकारी अनुसार भूमि विवाद के कारण बेटों ने अपने पिता की हत्या की है। मृतक की पहचान खेमचंद सैनी के रूप में हुई है। सैनी बुधवार दोपहर खेत में गए और शाम तक नहीं लौटे। मामला तब सामने आया जब पीड़ित के सबसे छोटे बेटे इंद्रपाल ने उसका शव खेत में पड़ा देखा और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामला दर्ज कर तलाश जारी 
आरोपी पुत्र बिजेंद्र और वीर सिंह अपना हिस्सा 16 बीघा कृषि भूमि चाहते थे, लेकिन उनके पिता ने एक साल पहले दो बीघा जमीन बेच दी थी, और शेष में से दोनों आरोपियों को केवल 3.5 बीघा जमीन मिली, जिससे वे परेशान थे। पुलिस ने कहा कि इंद्रपाल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसके दो भाइयों – बिजेंद्र और वीर सिंह – ने तीन अन्य लोगों की मदद से उसके पिता की हत्या की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवान ने कहा, “हमने दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे की जांच जारी है।”

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: मलेशिया में फंसे 2 दर्जन भारतीय युवक, भारत सरकार से कर रहे रिहाई की मांग 

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular