Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMeerut: मेरठ का अचानक बदला मौसम, हल्की बूंदाबांदी से तापमान में 8...

Meerut: मेरठ का अचानक बदला मौसम, हल्की बूंदाबांदी से तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

- Advertisement -

Meerut

इंडिया न्यूज, मेरठ (Uttar Pradesh)। पश्चिमी यूपी के मेरठ जिले का मौसम अचानक बदल गया है। रात में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं सुबह घना कोहरा छाया। तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। क्रिसमस पर पिछले 15 साल का रिकॉर्ड टूटा है। वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 15 साल में क्रिसमस पर अधिकतम तापमान सबसे कम 13.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सामान्य तापमान से भी पारा 7 डिग्री तक गिर गया। इसके चलते पूरा दिन लोग कंपकंपाते रहे। दिन छिपते ही पाले का भी असर दिखने लगा। यह ठंड का ही असर रहा कि अवकाश का दिन होने के बावजूद अधिकतर लोग घरों से बाहर ही नहीं निकले।

नए साल पर भी रहेगी कड़ाके की ठंड
कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि नए साल तक ठंड की ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्र में भी सर्द हवाएं असर दिखा रही हैं। यदि दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है तो इसे कोल्ड-डे कंडीशन कहा जाता है। रात का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा।

मौसम की वजह से ट्रेनों का समय भी बदल दिया गया है। बिजली पानी के संकट को लेकर भी लोग परेशान नजर आए। हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार बेहद धीमी नजर आई। सोमवार सुबह से ही कोहरे की चादर ने सूर्य देवता को अपनी चपेट में ले रखा है।

यह भी पढ़ें: उलेमाओं की दो टूक- शादी में आतिशबाजी और नाच-गाना हुआ तो निकाह नहीं पढ़ाएंगे

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular