Tuesday, July 16, 2024
HomeRashifalMesh Rashifal Today 05 March 2022 आज का मेष राशिफल

Mesh Rashifal Today 05 March 2022 आज का मेष राशिफल

- Advertisement -

आचार्य नीरज पाराशर, वृन्दावन

Mesh Rashifal Today 05 March 2022 : आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। शनिवार के अवसर पर रात्रि में कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का आज शुभ समय है। आज रेवती नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज तिल व उड़द दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा मीन राशि में है जिससे गुरु बीज मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य रहेगा।

प्रात:काल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 05 मार्च 2022

दिवस                    शनिवार
माह फाल्गुन             शुक्ल पक्ष
तिथि                      तृतीया
सूर्योदय                    06:45
सूर्यास्त                    06:24
नक्षत्र                       रेवती
सूर्य                         राशि कुम्भ
चन्द्र                        राशि मीन
करण                        तैतिल
योग                         शुक्ल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:11 से 12:57 स्रे तक
विजय मुहूर्त 02:26 से 03:17 स्रे तक
गोधुली मुहूर्त 06:09 से 06:28 स्रे तक

आज का राशिफल

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशे: प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशे: प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

मेष Aries

पॉजिटिव : योजना फलीभूत होगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। मेहनत सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी से बचें। विवेक का प्रयोग करें। भाग्य का साथ मिलेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा।
नेगेटिव- किसी व्यक्ति द्वारा गलतफहमी उत्पन्न करने से आपकी परेशानियां बढ़ेंगी। साथ ही किसी नजदीकी दोस्त के साथ भी संबंध खराब होने जैसी स्थिति बन रही है। अपने गुस्से पर काबू रखें। युवा वर्ग अपने कैरियर संबंधी रुकावटें आने पर हतोत्साहित ना हो। जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल होंगी।
व्यवसाय- किसी कर्मचारी या बिजनेस पार्टनर के साथ चल रहे विवाद का हल निकलेगा। बिजनेस में उचित गति भी आएगी। व्यवसायिक कार्यों में बनाई गई योजनाओं का उत्तम फल मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट के प्रति उचित योगदान देने से सराहना मिलेगी।
लव- घर परिवार को प्राथमिकता देना वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। मित्रों के साथ में मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- प्राकृतिक चीजों को अपने भोजन में शामिल करें। असंतुलित भोजन की वजह से इंफेक्शन और छाती में जलन जैसी दिक्कत रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

(Mesh Rashifal Today 05 March 2022)

Also Read : Mesh Rashifal Today 03 March 2022 आज का मेष राशिफल

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular