Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशSaharanpur: देवबंद में दिनदहाड़े दो छात्रों को गोली मारकर फरार हुए बदमाश,...

Saharanpur: देवबंद में दिनदहाड़े दो छात्रों को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, मचा हड़कंप

- Advertisement -

Saharanpur

इंडिया न्यूज, सहारनपुर (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में दिनदहाड़े बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां कोतवाली क्षेत्र में तीन बदमाशों ने दो छात्रों को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का मच गई।

गोली लगने से दोनों छात्र घायल
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर घटना की जानकारी ली। घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बदमाशों की तलाश की जा रही है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। कोतवाली क्षेत्र में भायला इंटर कॉलेज के छात्र सिद्धार्थ पुत्र प्रमोद और विनय पुत्र राकेश शनिवार दोपहर कुरडी मार्ग पर जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवकों ने सामने से आकर उन पर फायरिंग कर दी। हमले में गोली लगने से दोनों छात्र घायल हो गए थे।

सीओ रामकरण ने बताया कि सिद्धार्थ के पैर में और विनय के पेट में गोली लगी है। देवबंद से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों छात्र पैदल आ रहे थे। जबकि हमलावर बाइक पर सवार नकाब लगा रखा था। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में पुलिस ने डुग्गी बजाकर मुख्तार की मां और बहन के नाम आठ करोड़ की संपत्ति किया कुर्क

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular