Tuesday, July 2, 2024
HomeInternational Newsमोदी को डराया-धमकाया नहीं जा सकता...PM Modi की तारीफें करते नहीं थके...

मोदी को डराया-धमकाया नहीं जा सकता…PM Modi की तारीफें करते नहीं थके पुतिन!

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), Putin On Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर सबके सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफें करते नहीं थके। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत-रूस संबंधों के बारे में बात करते हुए बोले, पीएम मोदी को डराया या धमकाया नहीं जा सकता है। पीएम मोदी की तारीफ करते उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत के राष्ट्रीय हित में फैसले ले रहे हैं। उनका कहना है कि भारत-रूस संबंध सभी दिशाओं में विकसित हो रहे हैं। पुतिन इससे पहले भी कई बार पीएम मोदी की तारीफ करते नज़र आए हैं। अक्टूबर में पुतिन ने पीएम मोदी को बुद्धिमान व्यक्ति बताया था।

बता दें कि इस वक्त पुतिन सऊदी अरब के दौरे पर गए हुए हैं। इसे पुतिन की मिडिल ईस्ट डिप्लोमेसी का जरूरी हिस्सा माना जा रहा है। सऊदी अरब को हमेसा से ही अमेरिका का करीबी माना जाता रहा है। लेकिन पुतिन के दौरे से मध्य पूर्व में अमेरिकी बादशाहत को बड़ा झटका लगने की आशंका है।

पीएम मोदी के लिए क्या बोल गए पुतिन

सऊदी अरब के दौरे दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, ‘सबसे पहले, मैं यह कहना चाहता हूं कि रूस और भारत के बीच संबंध लगातार सभी दिशाओं में विकसित हो रहे हैं, और इसकी मुख्य गारंटी प्रधानमंत्री मोदी की नीति है। मैं कल्पना नहीं कर सकता कि मोदी को भारत के राष्ट्रीय हित, भारतीय लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई या निर्णय लेने के लिए डराया, धमकाया या मजबूर किया जा सकता है। उन पर ऐसा दबाव है, मैं जानता हूं। वैसे, हम कभी भी उनसे इस बारे में बात नहीं करते हैं, मैं सिर्फ बाहर से क्या हो रहा है देखता हूं, और कभी-कभी, ईमानदारी से कहूं तो, मैं भारतीय लोगों के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा पर उनके सख्त रुख से आश्चर्यचकित भी होता हूं।’

पहले भी कर चुके हैं तारीफ

पुतिन ने चार अक्टूबर को 8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए मेड इन इंडिया और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी। उन्होने पीएम मोदी को बुद्धिमान व्यक्ति बताया था। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी एक बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के मामले में काफी प्रगति कर रहा है। पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे बहुत अच्छे राजनीतिक संबंध हैं। और उनके नेतृत्व में भारत विकास में बहुत अच्छी प्रगति कर रहा है। इस एजेंडे पर काम करना भारत और रूस दोनों के हित से पूरी तरह मेल खाता है।’

 

Read also-https://up.indianews.in/gautam-gambhir-vs-sreesanth-raw-fight-after-the-match-what-is-the-whole-matter/

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular