Friday, July 5, 2024
HomeGovernment ActionBJP National Executive Meet: दिल्ली कार्यकारिणी की बैठक में PM मोदी ने...

BJP National Executive Meet: दिल्ली कार्यकारिणी की बैठक में PM मोदी ने ‘राम मंदिर पर किया बड़ा एलान’ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी जानकारी

- Advertisement -

BJP National Executive Meet: आज (17 जनवरी ) को दिल्ली में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान सामने आया है। धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम नरेंद्र मोदी के राम मंदिर पर दिय गए एलान की जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, “पहले जो लोग बोलते थे कि राम मंदिर बनाएंगे लेकिन कब बनेगा यह नहीं बताएंग। आज प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में कार्यकारिणी बैठक में तारीख की घोषित कर दी गई है। आगे कहा की देश को बहुत जल्द ही भव्य राम मंदिर समर्पित कर दिया जायेगा।”

कार्यकारिणी में पीएम मोदी के संबोधन की जानकारी केंद्रीय मंत्री ने मीडिया को देते हुए कहा कि, “वोकल फॉर लोकल’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ पर सरकार के मूल सिद्धांत और नीतियां बन गए है।”

also read –https://indianewsup.com/up-ghaziabad-news-ubail-someone-elses-release-someone-elses/

रोजगार और अर्थव्यवस्था पर की बात

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा, “नौजवानों के भविष्य को लेकर हम सब परेशान रहते थे। आज हमारे देश के नौजवान नौकरी लेने वालों से नौकरी देने वाले में बदल गए है। हमारे देश में पिछले कुछ साल से 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न बने हैं। देश के नौजवान अपने पैर पर खड़ा हो रहे है। साथ ही नौजवान उद्यमी बन रहा है। अपना खुद का व्यापर शुरू कर देश के लोगो को रोजगार दे रहे है। इससे नौजवान ‘मेड इन इंडिया’ प्रोग्राम को आगे बड़ा रहे है।

कोविड वैक्सीन पर की बात

उन्होंने कोविड वैक्सीन की बात करते हुए कहा कि, “अभी तक 219 करोड़ कोविड वैक्सीन लोगों को लगी है। साथ ही बाहर के देशो में 30 करोड़ टीके भेजे गए है। अर्थव्यवस्था कि बात करते कहा कि भारत 2014 में अर्थव्यवस्था के मामले में 10वे स्थान पर था, लेकिन आज भारत UK को पीछे छोड़ते हुए 5वें स्थान पर पहुंच गया है।” अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में देश के नौजवानो का अहम् रोल है।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular