Wednesday, July 3, 2024
HomeEnvironmentUP Weather : प्रदेश में फिर सक्रिय हो रहा मानसून, पूर्वी उत्तर...

UP Weather : प्रदेश में फिर सक्रिय हो रहा मानसून, पूर्वी उत्तर प्रदेश की तुलना में पश्चिम यूपी में बारिश की संभावना अधिक

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज) UP Weather : दस दिन तक यूपी में उमस के बाद मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है। पूरे यूपी में ही मानसून की सक्रियता बन रही है। यह मानसून की सक्रियता मध्यम से तेज बारिश करा सकती है। अगस्त के पहले सप्ताह तक बारिश के बने रहने की ज्यादा संभावना है।

यूपी के पश्चिमी हिस्से में मानसून की सक्रियता में वृद्धि हुई

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणी के उत्तर की ओर खिसककर अपनी सामान्य स्थिति से भी उत्तर में पहुंच, लखनऊ से होकर गुजरने की संभावना है। वहीं पंजाब के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश के निचले क्षोभ मंडल में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त पुरवा हवाओं ने बारिश का एक खाका तैयार किया है। पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के साथ प्रतिक्रिया होने के बाद यूपी के पश्चिमी हिस्से में मानसून की सक्रियता में वृद्धि हुई है।

अगस्त के पहले सप्ताह में ही पूरे यूपी में बारिश होने की संभावना

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, यूपी में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की तुलना में पश्चिम यूपी में बारिश की संभावना अधिक है। अगस्त के पहले सप्ताह में ही पूरे यूपी में बारिश होने की संभावना है।

लखनऊ में खिली तेज धूप

मौसम विभाग जहां यूपी में मानसून के लौटने की बात कह रहा है वहीं रविवार को भी राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में बादल छाए रहे या फिर तेज धूप खिली रही। साथ ही धूप के बने रहने से उमस अधिक बनी हुई है। कभी-कभी हल्की पुरवाई हवा चलने से राहत जरूर मिल रही है।

Read more: यूपी कि वे 7 जगहें जहां एक बार जरूर घूमने जाना चाहिए, जानें

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular