Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsMonsoon Session 2023 : उत्तराखंड सरकार का मानसून सत्र आज से होगा...

Monsoon Session 2023 : उत्तराखंड सरकार का मानसून सत्र आज से होगा शुरू, मुख्यमंत्री आवास पहुंची विधानसभा अध्यक्ष

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Monsoon Session 2023 देहरादून : उत्तराखंड में आज से मानसून सत्र की शुरू हो रही है। उत्तरखंड के विधानसभा में सुबह 11:00 बजे से सत्र शुरू होगा। मानसून सत्र धामी सरकार के लिए महत्वपूर्ण है।

विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम को भेंट किया शिष्टाचार

बता दे, आज उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से पहले उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान उत्तराखंड राज्य की पंचम विधानसभा के मानसून सत्र और उसकी तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के बीच विस्तार से चर्चा वार्ता हुई।

आएगा 10% क्षैतिज आरक्षण विधेयक

वहीं प्रदेश के विकास से संबंधित विषयों पर भी बातचीत हुई। इस मानसून सत्र में अनुपूरक बजट के साथ-साथ राज्य आंदोलनकारी के लिए 10% क्षैतिज आरक्षण विधेयक आएगा।

इस मानसून सत्र में कई अन्य बिल भी पेश किया जायेगा। जिसमे से एक 10% क्षैतिज आरक्षण विधेयक है। मानसून सत्र उत्तराखंड के विकास के लिए खास माना जा रहा है। आज 11 बजे से मानसून सत्र शुरू होगा।

Also Read – Etah News : निविदा पेटिका गायब मिलने से सभासदों का हंगामा, कहीं न कहीं चल रहा भ्रष्टाचार

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular