Tuesday, July 2, 2024
HomeLatest NewsMonsoon Update: यूपी में आसमान से बरस रही आग के बीच झमाझम...

Monsoon Update: यूपी में आसमान से बरस रही आग के बीच झमाझम बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज), Monsoon Update: नौतपा में भीषण गर्मी (Monsoon Update) पड़ रही है। यूपी में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं दिल्ली में यह 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इस बीच बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली और नोएडा के अलावा यूपी के कई जिलों में बारिश हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।

48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया

बता दें कि ताज नगरी (Monsoon Update) आगरा में 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। दोपहर में तेज धूप के बाद तेज आंधी से आगरा का मौसम बदल गया है। आगरा में बारिश और ठंडी हवा ने आम जनता को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। ताज नगरी में पिछले 5 दिनों से आसमान से आग बरस रही थी। इस दौरान 123 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया है। मौसम में आए बदलाव के बाद आम जनता ने राहत की सांस ली है। कई जगहों पर आंधी के कारण पेड़ टूट गए।

ये भी पढ़ें:- तुम्हारी बहन बहुत खूबसूरत है, हम दोनों ही…, सुहागरात पर हुआ बवाल

नोएडा में भीषण गर्मी के बीच बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज झांसी में बारिश के आसार हैं। गुरुवार को उत्तर पूर्व में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें:- WhatsApp पर चुनी जाती लड़कियां, फिर अस्पताल के ऊपर होता जिस्म का धंधा!

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular