Sunday, July 7, 2024
HomeLatest NewsMoradabad: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने की आत्महत्या, घर पर...

Moradabad: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने की आत्महत्या, घर पर खुद को मारी गोली..

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज), Moradabad: मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहा पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने अपने ही घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या की, हालांकि अभी कारण सामने नहीं आया है। मौके पर पुलिस जांच कर रही है।

यह है पूरा मामला

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन में सनसनी फ़ैल गई। अचानक उनके इस कदम से सभी कार्यकर्ता हैरान हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Lucknow: मुफ्त में! डॉक्टरों ने कर दी ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी, निजी अस्पताल मांग रहे थे 10 लाख

अधिकारियों के अनुसार आत्महत्या के वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि वह अपने मकान के दूसरे मंजिल पर सोए थे। जब सुबह उनकी आँख न खुली तो, आत्महत्या का मामला सामने आया है। फोरेंसिक टीम सबुत जुटाने में लगी है।

बीते दिन जिलाध्यक्ष पद से हटाए गए डीपी यादव

मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन का टिकट कटने के बाद सपा में चल रही खींचतान के बीच मतदान से कुछ दिन पहले ही जिला अध्यक्ष डीपी यादव को पद से हटा दिया गया था।

उनकी जगह पूर्व जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया था। उस समय डीपी यादव को पद से हटाने की वजह सपा प्रत्याशी से उनकी दूरी बताई गई थी।

ये भी पढ़ें: माउंट एवरेस्ट बना कूड़ेदान! 11 टन कचरा समेत मिली हैरान कर देने वाली चीजें

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular