Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMoradabad News: सोनाक्षी सिन्हा की बढ़ी मुश्किलें! मैनेजर समेत 3 के खिलाफ...

Moradabad News: सोनाक्षी सिन्हा की बढ़ी मुश्किलें! मैनेजर समेत 3 के खिलाफ कुर्की के आदेश, जानिए मामला

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Moradabad News: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के मैनेजर मालविका पंजाबी, धोमिल ठक्कर और एड गर्ल शकारिया के ख़िलाफ मुरादाबाद के सत्र न्यायालय ने कुर्की के निर्देश जारी किए हैं। इन सब पर सोनाक्षी सिन्हा के नाम पर लाखों रुपये लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मामले में अगली सुनवाई 28 फ़रवरी को होनी है।

सोनाक्षी सिन्हा के साथ 3 लोगों के खिलाफ कुर्की के आदेश

इस पूरे मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को हाईकोर्ट से 28 फरवरी तक का अरेस्ट स्टे मिला हुआ है। जबकि मुरादाबाद के सत्र कोर्ट ने आज सोनाक्षी सिन्हा के अलावा 3 अन्य लोगों के खिलाफ कुर्की के आदेश दिए हैं। मुरादाबाद की सेशन कोर्ट ने तीनों आरोपियों मालविका पंजाबी, धोमिल ठक्कर और एड गर्ल शकारिया के खिलाफ कुर्की वारंट भी जारी कर दिया गया है।

36 लाख की धोखा-धड़ी से जुड़ा है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला 2019 में शुरू हुआ था। जब 22 फरवरी 2019 को मुरादाबाद के रहने वाले प्रमोद शर्मा ने कटघर थाने में सोनाक्षी सिन्हा और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। कटघर के अंतर्गत शिवपुरी कॉलोनी के रहने वाले प्रमोद शर्मा मुरादाबाद में इवेंट मैनेजर हैं। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा से कार्यक्रम के लिए समय देने को कहा। यह कार्यक्रम 30 सितंबर 2018 को दिल्ली में होने वाला था, लेकिन 36 लाख रुपये वसूलने के बाद आखिरी वक्त पर सोनाक्षी सिन्हा और उनके कंसल्टेंट ने कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया। साथ ही उन्होंने अपनी पूरी फीस प्रमोद शर्मा से ले ली।

ALSO READ:

UP Politics: सपा का साथ छोड़ने पर RLD प्रवक्ता ने कही ये बड़ी बात 

Firozabad News: अधेड़ उम्र में ससुर को चढ़ा प्यार का खुमार, अपनी ही बहू को भगा कर किया ये काम 

UP Politics: बसपा को लग सकता है बड़ा झटका? मायावती का करीबी NDA में हो सकता है शामिल- सूत्र

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular