Monday, July 15, 2024
HomeBreaking NewsMost Cultivated Crop : उत्तर प्रदेश में इस चीज की होती है...

Most Cultivated Crop : उत्तर प्रदेश में इस चीज की होती है सबसे ज्यादा खेती, कितने नंबर पर आता है गन्ना

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Most Cultivated Crop : भारत एक कृषि प्रधान देश है, यहां के हर राज्य में किसी न किसी फसल की खेती की जाती है। कोई न कोई राज्य किसी न किसी फसल की खेती के लिए जाना जाता है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में भी कई फसलों की खेती की जाती है। अगर यूपी में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में गेहूं की खेती सबसे ज्यादा की जाती है।

गेहूँ की खेती होती है सबसे अधिक

उत्तर प्रदेश में गेहूँ की खेती सबसे अधिक की जाती है। गेहूं भारत में सबसे अधिक उत्पादित होने वाली फसल है और राज्य की प्रमुख खाद्य फसल है। उत्तर प्रदेश में लगभग 80 लाख हेक्टेयर में गेहूं की खेती की जाती है, जिसमें लगभग 350 लाख टन गेहूं का उत्पादन होता है। गेहूं की खेती गंगा नदी के मैदानी इलाकों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में की जाती है।

गन्ने की खेती ज्यादा की जाती है गन्ना दूसरे स्थान पर आता है। उत्तर प्रदेश भारत में गन्ना उत्पादन में अग्रणी है और राज्य की प्रमुख व्यावसायिक फसल है। आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में राज्य के करीब 50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 900 लाख टन गन्ने का उत्पादन होता है। गन्ने की खेती उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में की जाती है।

कितने नंबर पर आता है चावल

तीसरे नंबर पर चावल है वहीं, यूपी में चावल की खेती भी बड़े पैमाने पर होती है। चावल की खेती राज्य में तीसरे स्थान पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में चावल की खेती का रकबा करीब 30 लाख हेक्टेयर है और उत्पादन करीब 150 लाख टन है। चावल की खेती उत्तर प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी जिलों में की जाती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की अन्य प्रमुख फसलों में दलहन, तिलहन, मक्का, सोयाबीन, तंबाकू, आलू, तरबूज आदि शामिल हैं।

Also Read –

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular