Friday, July 5, 2024
HomeLatest NewsMP Ka Report Card: मिर्जापुर के मन में क्या है? जानिए लोकसभा...

MP Ka Report Card: मिर्जापुर के मन में क्या है? जानिए लोकसभा चुनाव सर्वे में क्या बोले लोग

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) MP Ka Report Card: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। एक तरफ जहां भाजपा वोटरों को अपने हक में लुभाने की कोशिश कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से भी ऐड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है। इसी बीच इंडिया न्यूज की टीम ने मिर्जापुर की अपना दल सांसद अनुप्रिया सिंह पटेल के कामकाज के बारे में लोगों से सवाल पूछा। जिसपर वहां की अवाम ने दिल खोलकर अपना जवाब दिया है। जनता का क्या कहना है आइए जानते हैं…

पूछे गए सवाल पर जनता के जवाब (MP Ka Report Card)

सांसद के काम-काज से खुश?

1. जब मिर्जापुर की जनता से पूछा गया कि क्या आप अपने सांसद के काम-काज से खुश हैं? इसपर 67.75 प्रतिशत लोगों ने हां कहा है, वहीं 29.56 प्रतिशत उनके काम से नाराज हैं, जबकि 2.59 प्रतिशत लोगों ने इस पर कुछ नही कहा है।

विकास के लिए होना चाहिए सक्रिय

2. क्या आपके सांसद को क्षेत्र के विकास के लिए और सक्रिय होना चाहिए? इसपर 94.08 प्रतिशत लोगों ने हां कहा है, 4.64 प्रतिशत लोगों का ना कहना है, वहीं 1.28 प्रतिशत लोंगो ने इस सवाल पर कुछ नही कहा है।

कौन सी पार्टी पहली पसंद?

3. पूछे गए तीसरे सवाल पर लोकसभा चुनाव 2024 में मिर्जापुर की 58.89 प्रतिशत जनता की पसंद भाजपा और उसके सहयोगी दल हैं। वहीं 3.21 प्रतिशत लोगों की पसंद कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हैं। 10.92 प्रतिशत लोग अन्य दल को वोट देना चाहते हैं। 3.21 प्रतिशत जनता ने नोटा पर बटन दबाना तय किया है, जबकि 23.77 प्रतिशत लोग किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नही कर रहे हैं।

किस आधार पर देंगे वोट

4. 2024 के लोकसभा चुनाव में आप किस आधार पर पार्टी को वोट को देंगे? 54.39 प्रतिशत लोग मोदी सरकार के कामकाज पर, 24.55 प्रतिशत लोग बेरोजगारी और महंगाई पर, 12.46 प्रतिशत लोगों ने किसी राजनीतिक दल का समर्थन नही किया है, वहीं जाति के नाम पर 0.89 प्रतिशत और 7.71 प्रतिशत लोगों ने इस सवाल पर कुछ नही कहा है।

केंद्र की योजनाओं का फायदा मिला?

5. जब लोगों से पूछा गया कि क्या आपको केंद्र सरकार की योजनाओं से फायदा मिला? तो इसपर 52.82 प्रतिशत लोगों ने ना कहा है, वहीं 47.18 प्रतिशत जनता की ओर से हां कहा गया है।

कौन-कौन सी योजनाओं का मिला फायदा

6. आपको किस योजना का फायदा मिला? 22.23 प्रतिशत लोग मुफ्त राशन, 0.51 प्रतिशत लोग जनधन योजना, 5.39 प्रतिशत घर और शौचालय, 3.59 प्रतिशत आयुष्मान भारत, 3.08 प्रतिशत उज्जवल योजना, 4.75 प्रतिशत अन्य योजना, 7.96 प्रतिशत इनमें से सभी और 52.49 प्रतिशत लोगों का इन सभी योजनाओं में से किसी भी योजना का लाभ नही मिलना कहा है।

Also Read: Lok Sabha Election 2024: क्या कहती है राय बरेली की जनता ? अपनी सांसद…

Also Read: Lok Sabha Election 2024: लखनऊ की जनता को कितना मिला राजनाथ का साथ? जानिए…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular