Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsMukesh Ambani : मुकेश अंबानी ने मनोज मोदी पर बरसाए कृपा, गिफ्ट...

Mukesh Ambani : मुकेश अंबानी ने मनोज मोदी पर बरसाए कृपा, गिफ्ट में दिया 1500 करोड़ का घर, जानिए कौन है मनोज मोदी

- Advertisement -

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़), MUMBAI : भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्सियत की लिस्ट में शामिल हैं। हाल ही में जानकारी सामने आई है कि उन्होंने अपने राइट हैंड जिसका नाम यानी मनोज मोदी है। उसे1500 करोड़ का घर गिफ्ट किया है।

मनोज मोदी भी कोई आम व्यक्ति नहीं है बल्कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी के बेहद विश्वसनीय लोगों में एक होने के साथ-साथ कॉलेज के दोस्त भी हैं। उन्होंने रिलायंस के लिए कई अहम प्रॉजेक्ट्स पर काम किया है और वह तब से रिलायंस के कर्मचारी भी रहे हैं जब मुकेश अंबानी के पिता धीरुभाई अंबानी के हाथ में रिलायंस की कमान हुआ करती थी।

इस आलिशान प्रॉपर्टी का नाम वृंदावन रखा

इस आलिशान प्रॉपर्टी का नाम वृंदावन रखा गया है। यह घर मुंबई में नेपियन सी रोड पर बना है। नेपियन सी रोड मुंबई का पॉश इलाका है। यह बिल्डिंग 1.7 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली है। प्रीम‍ियम लोकेशन में बने 22 मंजिल के इस घर का हर फ्लोर 8000 वर्ग फुट में फैला है।

7 फ्लोर केवल कार पार्किंग के लिए रिज़र्व रखे गए हैं। इतना ही नहीं इसमें लगा हुआ फर्नीचर भी बेहद ख़ास है जिसे इटली से मंगाया गया है। प्रॉपर्टी की कीमत 1500 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ALSO READ –  आखिर शाइस्ता की फरारी में कौन कर रहा सहयोग, कितने है मददगार, जानिए पूरी खबर

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular