Tuesday, July 2, 2024
HomeBreaking NewsMukhtar Ansari News: अगर माफिया न होता तो क्या टीम इंडिया की...

Mukhtar Ansari News: अगर माफिया न होता तो क्या टीम इंडिया की क्रिकेट टीम का सदस्य होता मुख्तार अंसारी….?

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),Mukhtar Ansari News: उत्तर प्रदेश का माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) बीते कई सालों से जेल में बंद है। इसके बावजूद भी उसका आपराधिक साम्रराज्य बढ़ता ही चला गया। दरअसल, मुख्तार अंसारी पर गैंगेस्टर एक्ट मामले में गाजीपुर की एमपीएमएलए कोर्ट(MP/MLA Court) ने 29 अप्रैल को अपना फैसला सुनाया। फैसले के मुताबिक कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा और 5 लाख का आर्थिक दंड भी लगाया तो वहीं दूसरी ओर भाई अफजाल अंसारी को कोर्ट ने 4 साल की सजा व एक लाख रूपए का आर्थिक दंड लगाया। मुख्तार के सभी अपराधों में उसकी पत्नी अफशा अंसारी (Afsha Ansari) ने भी उसका बखूबी साथ दिया है। मुख्तार की पत्नी पर भी कुल 11 मुकदमें दर्ज हैं। वह इस समय उत्तर प्रदेश की ‘मोस्ट वांटेड’ है।

मुख्तार क्रिकेट का बेहतरीन खिलाड़ी 

बता दें कि मुख्तार माफिया डॉन बनने से पहले कॉलेज के दिनों में क्रिकेट का बेहतरीन खिलाड़ी रहा है। वह एक क्रिकेट प्रेमी के साथ ही जबरदस्त निशानेबाज भी रहा है। इसके साथ ही शुरू से ही मुख्तार को महंगी गाड़ियों में घूमने और उसे खरीदने का शौक था। मुख्तार आपराधिक दुनिया में कदम नहीं रखता तो वह आज एक क्रिकेटर भी हो सकता था। दरअसल, उसके पिता को क्रिकेट का बहुत शौक था और वह उस समय दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज की क्रिकेट टीम के कप्तान भी थे। मुख्तार का हमेशा से ही पढ़ने के बजाय क्रिकेट में ज्यादा ध्यान रहता था।

मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने किया था बड़ा खुलासा

मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि उसके पिता काफी अच्छे क्रिकेटर रहे हैं और काफी अच्छा खेलते थे। उस इंटरव्यू में उनके बेटे ने कहा था कि अगर वो राजनीति में कदम नहीं रखते तो आज इंडिया टीम के लिए खेल रहे होते। अफशा भी मुख्तार के क्रिकेट की ही दीवानी थी।

Nikay Chuanv: योगी के मंत्री ने किया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, रात्रि में घर जा जनता से मांगे वोट

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular