Thursday, July 4, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMulayam Singh Yadav Health Updates: सपा संरक्षक की हालत स्थिर, सैफई में...

Mulayam Singh Yadav Health Updates: सपा संरक्षक की हालत स्थिर, सैफई में हनुमान चालीसा का पाठ जारी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज ICU में चल रहा है।

- Advertisement -

Mulayam Singh Yadav Health Updates। इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज ICU में चल रहा है। मुलायम सिंह यादव की लंबी उम्र के लिए सैफई से लेकर वाराणसी तक हवन-पूजन चल रहा है।

सैफई में लोग बोले- नेताजी फिर ठीक होकर गांव लौटेंगे

सैफई में हनुमान चालीसा का पाठ चल रहा है। सैफई के लोगों का कहना है कि ये गांव नेताजी का है। नेताजी फिर सही होकर गांव लौटेंगे। दूसरी तरफ मुलायम सिंह यादव के परिजन दिल्ली में हैं। उनके आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ है। उनके बेटे अखिलेश यादव, प्रतीक यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव और भाई शिवपाल यादव समेत परिवार के सभी लोग दिल्ली में हैं।

वहीं, लखनऊ की दादा मियां मज़ार पर आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं ने चादर चढ़ाई और मुलायम सिंह की लम्बी आयु के लिए प्रार्थना की।

मुलायम सिंह यादव का इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है।

मुलायम सिंह यादव की सलामती के लिए वाराणसी के हनुमान मंदिर में महामृत्युंजय पाठ और चामुंदा यज्ञ कराया गया है। बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज डॉक्टर सुशीला कटारिया के देखरेख में चल रहा है। पिछले काफी समय से वो बीमार हैं।

82 साल के हैं मुलायम सिंह यादव

मुलायम इस वक्त 82 साल के हैं। इससे पहले 24 जून 2022 को मुलायम सिंह यादव की ज्यादा तबीयत खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर रूटीन चेकअप और इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। इससे पहले मुलायम सिंह यादव को 15 जून की शाम को मेदांता में भर्ती कराया गया था। यहां पर स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- Kanpur Accident: हादसे के बाद ट्र्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर सीएम योगी के सख्त निर्देश, सवारियों की ढुलाई पर कही बड़ी बात

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular