Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsNikay Chunav 2023 : सीएम योगी बोले - "2017 से पहले यूपी...

Nikay Chunav 2023 : सीएम योगी बोले – “2017 से पहले यूपी में गुंडे और बदमाश का था कब्ज़ा”

- Advertisement -

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़) आगरा Nikay Chunav 2023 : आगरा में जनसंबोधन के दौरान सीएम योगी ने कहा, “हम जाति के आधार पर नहीं, मजहब के हिसाब से नहीं, बल्कि, सबका साथ सबका विकास के मकसद के साथ आगे बढ़ रहे हैं।” भारत आज मजबूत देश बन चुका है। यंहा 09 वर्षों में जो हुआ वो पिछले 70 वर्षों में कभी नही हुआ। आज भारत का गौरव लौट आया है। G 20 इसका उदाहरण है। आगरा में G 20 के दौरान आगरा की तस्वीर ही बदल दी।

आगरा स्वर्ग है- सीएम योगी

सीएम ने आगे कहा कि 6 वर्ष पहले ऐसा नही था। हर जगह कूड़े के ढेर रहते थे। आज आगरा स्वर्ग है। हमने करोड़ों लोगो को शौचालय बनवाए। उज्जवला कनेक्शन दिए।जो किसान पहले सर झुकाकर चलता था। आज वो फक्र से सीना चौड़ा कर चलता है।

होली पर हमने एक-एक सिलेंडर मुफ्त में दिया था। अब दीवाली पर हम एक-एक सिलेंडर फ्री में देने जा रहे हैं। हमारा एक जिला एक उत्पाद आज दुनिया भर में छाया हुआ है। हाल ही में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान करोड़ों के इन्वेस्ट की बात हुई। जिससे एक करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी।

वर्ष के अंत तक मिलेगी मेट्रो की सुविधा – सीमा योगी

सीएम योगी ने कहा कि, सन् 2017 से पहले यूपी में कब्जा होता था। गुंडे और बदमाश सरेआम गरीब के मकान पर कब्जा कर लेते थे। अब ऐसा नहीं हो रहा है।

अब गरीबों का पीएम आवास दिए जा रहे हैं। वृद्ध जन को पेंशन दी जा रही है। इस वर्ष के अंत तक आगरा मेट्रो की सुविधा भी मिल जाएगी। आगरा मेट्रो सिटी बन जाएगा।आज पैसा वसूली नहीं होती है।सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

विकास के लिए भाजपा ने बजट कमी नहीं की

आगे कहा कि आगरा में लाखों लोगों को आयुष्मान योजना हो और अन्य योजनाएं सबका लाभ मिला है। इस साल के अंत में आगरा को मेट्रो की सौगात भी मिलेगी। हमने डेढ़ लाख घरों को हर घर जल योजना का लाभ दिया है। अमृत योजना से पौने तीन लाख घरों को सीवर की समस्या से निजात दिलाया है। आगरा वासियो को जल्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

विकास के लिए भाजपा सरकार में बजट की कमी नहीं है। गंगाजल के लिए सैकेंड फेज के लिए बजट दे दिया है।मैं आगरा आज इसीलिए आया हूँ कि, आप हमारे महापौर प्रत्यशी हेमलता दिवाकर और सभी वार्डो को प्रत्याशियों को जिताने का काम करें। भाजपा से नगर पालिका और नगर पंचायत के उम्मीदवारों को भी जिताएं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular