Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMurder: नाले में मिला एक युवती का अर्धनग्न शव, चेहरा जलने के कारण...

Murder: नाले में मिला एक युवती का अर्धनग्न शव, चेहरा जलने के कारण पहचान पाना मुश्किल 

- Advertisement -

Murder

इंडिया न्यूज, अमरोहा (Uttar Pradesh)। उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अमरोहा के एक नाले से एक महिला का शव मिला है। साथ ही महिला का चेहरा बुरी तरह जला हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है। साथ ही मामले को भी दर्ज कर लिया गया है। वहीं शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

नाले में मिला शव 
अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के नाले से गुरुवार सुबह एक महिला का शव मिला। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला की उम्र 20 साल के आसपास लग रही थी। चेहरा जला होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना का पता तब चला जब राहगीरों ने नाले में एक शव पड़ा देखा। युवती का चेहरा बुरी तरह जला हुआ है जिसके चलते उसकी पहचान कर पाना बहुत मुश्किल है।

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज 
अमरोहा के पुलिस अधीक्षक आदित्य लंगेह ने बताया कि पुलिस महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है। सभी स्टेशन हाउस अधिकारियों को यह जांचने के लिए कहा गया है कि क्या पिछले कुछ दिनों में लापता महिला की कोई रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वहीं अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत हमलावरों की खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Bareilly: जलती सिगरेट लेकर बस में चढ़ा था युवक, कंडक्टर ने चलती बस से दिया युवक को धक्का

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular