Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMurder: लिव इन पार्टनर महिला के बेटे की हत्या कर नहर में...

Murder: लिव इन पार्टनर महिला के बेटे की हत्या कर नहर में फेंका शव, CCTV ने खोल दी खौफनाक वारदात

- Advertisement -

Murder

इंडिया न्यूज, गाजियाबाद (Uttar Pradesh) । गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी ही लिव इन पार्टनर के बेटे की हत्या कर दी। हत्या के बाद बच्चे को गंगा नहर में फेंक दिया। घटना गाजियाबाद के पिरान कलियर में किलकिली साहब रोड का है। यहां मुस्कान नाम की एक 40 वर्षीया महिला अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ रहती थी। महिला के साथ उसका लिवइन पार्टनर भी रहता था। महिला ने आस पास के लोगों से अपने लिवइन पार्टनर की पहचान अपने बड़े बेटे के रूप में कराइ थी।

हत्या कर नहर में फेंका 
एक दिन महिला का अपने लिवइन पार्टनर कासिफ से झगड़ा हुआ। झगड़े लके बाद महिला दरगाह परिसर में सोने चली गई। जब सुबह वह वापिस आई तो उसको बच्चा घर में गायब मिला। बच्चे के गायब होने से परेशान होकर मुस्कान और कासिफ बच्चे को ढूंढने लगे।

मगर जब महिला ने सीसी टीवी कैमरा चेक करने को कहा तो कासिफ वहां से भाग गया। महिला ने जब किसी और व्यक्ति के साथ कैमरा चेक किया तो उसमे कासिफ अपने सर पर सूटकेस ले जाता दिखा। वहीं कासिफ ने महिला के असली बड़े बेटे को फ़ोन कर के बताया कि वह उसके छोटे भाई की हत्या कर के उसे गंगनहर में फेंक दिया है। मामले की जानकारी मिलने पर महिला ने पुलिस को जानकारी दी। मामले की छानबीन अभी जारी है।

यह भी पढ़ें: Murder: महिला ने अपने ही पति की करी हत्या, पति के शराब पीने पर हुआ था विवाद 

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular