Monday, July 1, 2024
HomePoliticsMussoorie News: कांग्रेस ने किया बीजेपी सरकार की शुद्धि- बुद्धि के लिए...

Mussoorie News: कांग्रेस ने किया बीजेपी सरकार की शुद्धि- बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़) मसूरी : “Mussoorie News” मसूरी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष देहरादून लक्ष्मी अग्रवाल के नेतृत्व में आज भाजपा सरकार की शुद्धि- बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही सरकार

मसूरी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष देहरादून लक्ष्मी अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए प्रदेश में भाजपा सरकार की शुद्धि- बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और मंत्री कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और नेता प्रदेश की भोले-भाले जनता को गुमराह कर रही है जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

9 साल की केंद्र की सरकार ने कुछ नही किया

भारतीय जनता पार्टी के नेता फूट डालो राज करो की नीति पर चल रहे हैं, परंतु ऐसा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा खुद लोगों को खुल्लेआम पीट रहे है उससे साफ है कि पार्टी और सरकार आरजक्ता फैला रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। विदेशों से काले धन को वापस लाने की बात की गई थी परंतु भारतीय जनता पार्टी की 9 साल की केंद्र की सरकार ने कुछ नही किया है।

2024 में देश की जनता पार्टी को जवाब देगी

बता दें, बेरोजगारी अपने चरम पर है। बेरोजगार परेशान है। आम जनता महंगाई की मार से जूझ रही है। लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। लोगों के अधिकारों को छीना जा रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा 2024 में देश की जनता भारतीय जनता पार्टी को जवाब देने जा रही है और देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी जिससे देश का विकास हो सकेगा।

Also Read: Laksar News: परिवार पर दबंग होकर घर कब्जाने का आरोप, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular