Friday, July 5, 2024
HomePoliticsMussoorie News: कांग्रेस ने वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को लेकर कहा- मंत्री...

Mussoorie News: कांग्रेस ने वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को लेकर कहा- मंत्री आम जनता को कीड़े मकोड़े की तरह समझ रहे

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़)मसूरी :“Mussoorie News” मसूरी में कांग्रेस ने कहा भाजपा आलाकमान इस मामले का संज्ञान होने के बावजूद अनदेखा कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन के कंधों पर राज्य की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है, जब वही आम जनता के साथ मारपीट कर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

विपक्ष लगातार इस्तीफे की मांग कर रहा

उत्तराखंड में इन दिनों वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के मारपीट के वीडियो पर जमकर बवाल मचा हुआ है। बता दें, बीते दिनों ऋषिकेश में हुई मारपीट के बाद से उनके खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मामला संज्ञान में आते ही इस पर उच्च कार्यवाई करने के निर्देष दिए गए, उन्होंने कहा किसी भी बेकसूर को सजा नहीं मिलेगी। लेकिन विपक्ष लगातार इस्तीफे की मांग कर रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदेशभर में प्रदर्शन

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की बीच सड़क पर युवक के साथ हुई हाथापाई का वीडियो वायरल होते ही विपक्षी पार्टी कांग्रेस को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया। पार्टी ने इसे सीधे आम आदमी पर सत्ता का हमला बताया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया और धामी सरकार व वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। वहीं, पहाडों की रानी मसूरी में कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुए और उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसके बाद उन्होंने मंत्री के पुतले को आग के हवाले किया।

लोकतंत्र के लिए एक बदनुमा दाग

मसूरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि घटना लोकतंत्र के लिए एक बदनुमा दाग है, जहां सत्तारूढ़ दल के मंत्री आम जनता को कीड़े मकोड़े की तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद्र अग्रवाल कोई सड़क छाप या ऐरा गेरा व्यक्ति नहीं हैं, वह विधानसभा अध्यक्ष जैसे गरिमामय पद पर रह चुके हैं। संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में शहरी विकास व वित्त मंत्री हैं। ऐसे में उनसे समाज के एक जिम्मेदार सुलझे हुए और परिपक्व बर्ताव की अपेक्षा की जाती है।

उन्होने कहा कि भाजपा आलाकमान इस मामले का संज्ञान होने के बावजूद अनदेखा कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन के कंधों पर राज्य की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है, जब वही आम जनता के साथ मारपीट कर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं, तो प्रदेश में कैसे कानून का राज रहेगा।

Also Read: Kedarnath Dham News: दो सप्ताह की बारिश और बर्फबारी के बाद धाम पहुंचे तीर्थयात्री, सोनप्रयाग में उमड़ी भीड़, पुलिस ने यात्रियों से किया अनुरोध

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular