Friday, July 5, 2024
HomePoliticsMussoorie News: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुरू करी कांग्रेस से जुड़िए...

Mussoorie News: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुरू करी कांग्रेस से जुड़िए यात्रा

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), मसूरी “Mussoorie News”: मसूरी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा कांग्रेस से जुड़िए यात्रा का मसूरी के गांधी चौक से शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।

बीजेपी हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर रही

बता दें, हरीश रावत ने गांधी चौक पर गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कांग्रेस से जुड़िए यात्रा का शुभारंभ किया। जिसके बाद उन्होंने बाजार होते हुए लोगों को कांग्रेस से जुड़िए यात्रा के लिए अपील की। हरीश रावत द्वारा अम्बेडकर चौक पर भारत रत्न डां भीमराव अंबेडकर को मर्ति पर माल्यार्पण कर यात्रा को आगे बढ़ाया गया। हरीश रावत द्वारा कांग्रेस से जुड़िए यात्रा का मसूरी के शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर समापन किया गया।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता से आग्रह किया कि कांग्रेस से जुड़िए यात्रा को अपने अपने स्तर से आगे लेकर जाएं और लोगों को बताएं कि किस तरीके से भारतीय जनता पार्टी हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर देश को बांटने का काम कर रही है।

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव इस साल

उन्होंने कहा कि अन्य जगहों पर कांग्रेस के अन्य नेता अपने अपने स्तर से पूरे प्रदेश और देश में इस यात्रा को लेकर जा रहे है। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिया है और जब-जब कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी है केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बनी है। हरीश रावत ने कहां कि 3 राज्यों में होने वाले चुनाव के साथ तेलंगाना में भी कांग्रेस पार्टी जीतने जा रही है और उसके बाद लोकसभा का चुनाव फतेह करेंगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव में भी कांग्रेस सभी सीटों पर विजय हासिल करेंगी। भाजपा भारत को पाकिस्तान के रास्ते में डालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने देश की जनता से अपील की है कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अपना अहम योगदान दे।

Also Read: Dehradun Crime: दोस्ती, प्यार और धोखा! शादी का झांसा देकर कई बार बनाए संबंध, शक होने पर इखलास की ऐसे खुली पोल

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular