Monday, July 1, 2024
HomeBreaking NewsMuzaffarnagar : चुनावी सरगर्मी के बीच पुलिस ने पकड़ी अवैध तमंचा फैक्ट्री,...

Muzaffarnagar : चुनावी सरगर्मी के बीच पुलिस ने पकड़ी अवैध तमंचा फैक्ट्री, 60 तमंचे 1200 बोर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -

Muzaffarnagar : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में निकाय चुनाव की सरगर्मियां के बीच थाना रतनपुरी पुलिस के हाथों बड़ी सफलता लगी है।

मुखबिर से मिली थी सूचना

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में निकाय चुनाव की सरगर्मियां के बीच थाना रतनपुरी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव चंदसीना में एक घर में छापेमारी की।

जहा पुलिस ने भारी संख्या में अध बने तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने तमंचा बनाने वाले आरोपी शमीम पुत्र मुस्तकीम निवासी चन्दसीना थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने कबूल अपराध

पुलिस के पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह अपने घर में अवैध रूप से शस्त्र निर्माण कर रहा था और खुद ही अवैध शस्त्रों को बेचकर पैसा कमा रहा था।

जिसके बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का अपराधिक इतिहास भी खंगालना शुरू कर दिया है।

6 तमंचे 12 बोर आदि किया बरामद

पुलिस को पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 6 तमंचे 12 बोर, 2 तमंचे 315 बोर, 3 देशी बन्दूक 12 बोर, भारी संख्या में कारतूस के खोखे, 1 नाल 315 बोर और अवैध शस्त्र बनाने का उपकरण मिला है।

इसके साथ ही पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वाले उपकरणों का विवरण – 5 रेती, 6 आरी के ब्लेड, 1 छैनी, 2 सूमी, 1 ड्रिल मशीन, 1 शिकंजा, 1 पेट्रोमेक्स चूल्हा, 23 लोहे की पत्ती, 10 लकडी के छोटे गुटके, 2 प्लास, 2 पेचकस, 2 सन्डासी, 1 आरी, 1 हथौडी, 2 स्पिंग, 1 बर्मा, 2 रेगमाल आदि बरामद किए हैं।

also read- आगामी निकाय चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का 2 दिवसीय अमेठी दौरा, कल शाम को करेंगे शिरकत

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular