Sunday, June 30, 2024
HomeFamous PlaceMysterious Waterfall: उत्तराखंड का एक ऐसा रहस्यमय झरना जिसका पानी नहीं गिरता...

Mysterious Waterfall: उत्तराखंड का एक ऐसा रहस्यमय झरना जिसका पानी नहीं गिरता पापी मनुष्य पर, दृश्य स्वर्ग से भी अद्भुत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Mysterious Waterfall In Uttarakhand: भारत की एक ऐसी रहस्यमई जगह जो काफी ज्यादा पवित्र होने के साथ ही साथ बेहद ही ज्यादा आस्था से भी जुड़ी हुई है। यहां जाने के बाद लोगों को यह पता चल जाता है कि उन्होंने पाप किए हैं या नहीं। जी हां यह रहस्यमई जगह देवभूमि उत्तराखंड में स्थित है। उत्तराखंड अपने आप में ही एक बेहद ही खास जगह है। यहां हजारों लोग घूमने के लिए आते हैं। तीर्थ यात्रियों के लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं। यहां कई झरने भी मौजूद है।

इन्हीं झरनों में से एक रहस्यमई झरना है जो पापी मनुष्य को छूता तक नहीं। बहुत कम लोगों को इस झरने को देखने का मौका भी मिलता है। यह झरना बेहद ही ज्यादा खूबसूरत है। अगर इसे कोई इंसान देख लेता है तो वह मंत्र मुक्त हो जाता है। इसका नाम वसुंधरा झरना(Vasundhara Falls) है। यह स्थान बद्रीनाथ से तकरीबन 8 किलोमीटर दूरी पर है।

मोतियों की तरह नजर आता है झरने का पानी

इस झरने के अंदर कई रहस्य मौजूद है। यह तकरीबन 400 फीट की ऊंचाई से गिरता है। जब इस झरने का पानी गिरता है तो वह मोतियों की तरह दिखाई देता है। इस झरने को देख लोग दंग रह जाते हैं। स्वर्ग से सुंदर यह झरना लोगों के मन को मोह लेता है।

पापी व्यक्ति पर नहीं गिरता झरने का पानी

यहां आने के बाद लोगों को यह प्रतीत होता है कि वह किसी स्वर्ग में आ गए हैं। यहां पर आने के बाद पर्यटकों की सभी थकान दूर हो जाती है और वह झरने की खूबसूरती में खो जाते हैं। लेकिन जो भी हो व्यक्ति से देखने जाता है। उसमें अगर कोई पापी हो तो उसे पर यह नहीं गिरता है और अगर कोई पापी नहीं है तो उसे पर यह झरना गिरता है। जिससे साफ हो जाता है कि किसने पाप किया है और किसने पाप नहीं किया है।

क्या है वसुंधरा झरने का इतिहास?

इतिहास के अनुसार पांच पांडव में सहदेव ने यहां अपने प्राण त्याग दिए थे ऐसे में अगर आप यहां घूमने जा रहे हैं या उत्तराखंड जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप इस झरने को देखने जरूर जाएं। अगर झरने की बूंद आप पर गिरती है तो समझ जाए कि आप एक अच्छे व्यक्ति हैं और अपने पाप नहीं किए हैं।

शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है झरने का पानी

लेकिन वही अगर पानी नहीं गिरता तो फिर आप पापी की श्रेणी में आते हैं। दूर-दूर से लोग आकर इस अद्भुत और चमत्कारी झरने के नीचे खड़े होते हैं। इस झरने का पानी कई जड़ी बूटियां को छूकर नीचे गिरता है। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। बद्रीनाथ जाने वाले तमाम पर्यटक यहां आते हैं विदेशों में भी यह जानना बेहद ही ज्यादा प्रसिद्ध है।

ALSO READ: Dronagiri Parvat: उत्तराखंड का एक ऐसा गांव जहां नहीं होती हनुमानजी की पूजा, इस बात को लेकर अंजनिपुत्र से आज भी नाराज है ग्रामीण

Uttarakhand News: पीएम मोदी अक्टूबर में कर सकते हैं अद्वैत आश्रम मायावती का दौरा, प्रशासन की टीम ने करी रेकी 

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular