Saturday, July 6, 2024
HomeBreaking NewsNainital News: भूस्खलन के बाद पलभर में 2 मंजिला मकान जमींदोज, 12...

Nainital News: भूस्खलन के बाद पलभर में 2 मंजिला मकान जमींदोज, 12 से ज्यादा मकान खतरे की जद में

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Nainital News: नैनीताल के चार्टन लॉज अवागढ़ कंपाउंड में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी की तरह शनिवार दोपहर भूस्खलन से 2 मंजिला भवन पलभर में जमींदोज हो गया। इस भवन की चपेट में आने से 2 अन्य भवन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस भूस्खलन के बाद 12 से ज्यादा मकान खतरे की जद में आ गए हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है और आसपास के घरों को खाली कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं मौके पर बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया हैं।

30 साल पहले बनी सुरक्षा दीवार अचानक गिरी

शनिवार तड़के 3 बजे मल्लीताल अवागढ़ कंपाउंड क्षेत्र में हल्का भूस्खलन हो रहा था। इसी दौरान 30 साल पहले बनी सुरक्षा दीवार अचानक गिर गई। दीवार के गिरते ही भूस्खलन तेज होने लगा। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को सूचना दी। कुछ देर बाद क्षेत्र में स्थित रास्ते व घरों में दरारें उभरने लगी तो लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बने मकानों को खाली कराना व लोगों को वहां से सुरक्षित स्थान पर भेजना शुरू कर दिया है।

Read more: Uttarakhand Weather: जानें कैसा रहने वाला है आज प्रदेश का मौसम, किस क्षेत्र के लिए जारी किया यलो अलर्ट

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular