Sunday, July 7, 2024
HomeAccident NewsNainital News: अजीबोगरीब वाकया ! मकान पर चल रहा था अतिक्रमण गुस्से...

Nainital News: अजीबोगरीब वाकया ! मकान पर चल रहा था अतिक्रमण गुस्से में मालिक सांप को जिंदा चबा गया

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), नैनीताल “Nainital Crime”: नैनीताल से एक विचित्र मामला सामने आया है। जहां पर रेलवे की ओर से नगीना कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के दौरान एक युवक ने सांप को ही चबा लिया। वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वाय

हमारे आस- पास अधितकर ऐसी घटनाएं होती रहती है। जो हमें सोचने पर मजबूर कर देती है। ऐसी ही एक अजीबो गरीब घटना नैनीताल में हुई है। जहां पर रेलवे की ओर से नगीना कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के दौरान एक युवक ने सांप को ही चबा लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले में वन विभाग ने युवक के खिलाफ भारतीय वन्यजीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालान कर दिया। और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सांप को दांतों से चबा कर घायल कर दिया

बता दें, शनिवार को रेलवे की ओर से नगीना कॉलोनी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। जिसके बाद कमलेश महतो का भी घर पोकलेन मशीन से तोड़ा गया। जैसे ही दीवार को तोड़ने लगे तभी वहां से एक सांप निकल। उसके बाद जो हुआ वह आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। दरहसल, कमलेश ने गुस्से में सांप को ही पकड़कर अपने दांतों से चबा कर घायल कर दिया।

कमलेश को गिरफ्तार कर लिया

जिसके बाद इस घटना को वहां पर मौजूद लोगों ने वायरल कर दिया। तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कमलेश महतो को नगीना कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी कमलेश महतो को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Also Read: Land Jihad in Uttarakhand: अवैध धार्मिक अतिक्रमणों के ध्वस्तीकरण पर संत संगठनों में आक्रोश, जानें पूरा मामला

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular