Friday, July 5, 2024
Homeउत्तराखंडNainital Road Accident: सगाई के कार्यक्रम से लौट रही कार खाई में...

Nainital Road Accident: सगाई के कार्यक्रम से लौट रही कार खाई में गिरी, एक की मौत, पांच लोग घायल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),नैनीताल:”Nainital Road Accident” नैनीताल में एक पारिवारिक सगाई कार्यक्रम से लौट रहा परिवार अचानक से चोरलेख के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।

सगाई के कार्यक्रम से लौट रही कार खाई में गिरी

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

तीन लोग हायर सेंटर रेफर

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक सड़क हादसा हुआ है। जहां, धानाचूली-पहाड़पानी मोटर मार्ग के चौरलेख के पास सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

धारी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि करीब रात 11 बजे के आस-पास एक ऑल्टो कार लोहाघाट से धारी की ओर जा रही थी। जिसमें बैठे सभी लोग पारिवारिक सगाई कार्यक्रम में लोहाघाट गए हुए थे। जहां लौटते समय अचानक से चोरलेख के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

तीन लोग हायर सेंटर रेफर

डॉ. जयमाला ने बताया कि नवीन चंद्र पुत्र सेवक राम निवासी ग्वालाकोट (अघरिया) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो गई। वहीं विमला देवी, ईश्वरी राम, दीपक चंद्र, बुद्धि राम और गीता के घायल होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। जिसमें की तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। वहीं, मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा जा रहा है।

Also Read: Kedartnath: खराब मौसम ने बढ़ाई मुश्किलें, धाम के लिए पंजीकरण पर 3 मई तक लगी रोक

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular