Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsUttarakhand News: नैनीताल के फेमस फोटोग्राफर और पर्वतारोही अमित साह का निधन,...

Uttarakhand News: नैनीताल के फेमस फोटोग्राफर और पर्वतारोही अमित साह का निधन, शोक की लहर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Uttarakhand News : नैनीताल के फेमस फोटोग्राफर अमित साह का 43 वर्ष की उम्र में असामयिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद  उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लोगों का कहना है कि उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। उनके असामयिक निधन की खबर से चित्रकारों में शोक की लहर है।

सोशल मीडिया पर हमेशा छाए रहते थे साह

Uttarakhand News

साह प्रख्यात फोटोग्राफर के साथ ही पर्वतारोही और ट्रैवलर भी थे। उन्होंने एस्ट्रो ट्रेल को नई पहचान दी थी। अमित साह जाने माने यू ट्यूबर भी थे। उनकी एक ही पोस्ट पर चार मिलियन तक व्यूज आते थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम उनके हजारों फॉलोवर्स थे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मिली पहचान

Uttarakhand News

देश से विदेश तक अमित साह की फोटोग्राफी के चर्चे थे। राज्य के तमाम विभागों के कैलेंडर में भी उनके चित्रों का प्रकाशन हुआ है। उनकी खींची हुई तस्वीरों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी जगह मिल चुकी है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2019 में उनके द्वारा 2017 में खींची गई फोटो को इंटरनेशनल माउंटेन डे के अवसर पर बनाये गए स्पेशल पोस्टर में भी जगह दी गई थी।

Read more: Rishikesh News: डेंगू के प्रकोप ने बढ़ाई बकरी के दूध की कीमत और डिमांड

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular