Friday, July 5, 2024
HomeKaam Ki BaatNeha Singh Rathore Notice: यूपी में “का बा सिंगर” की बढ़ी मुश्किलें,...

Neha Singh Rathore Notice: यूपी में “का बा सिंगर” की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने थमाया नोटिस, पूछे कुछ गंभीर सवाल

- Advertisement -

(Difficulties increased for “Ka Ba Singer” in UP, police handed over notice, asked some serious questions): लोक कलाकार सिंगर नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) एक बार फिर अपने गाने की वजह से सुर्खियों में हैं। बता दें कि यूपी पुलिस ने नेहा सिंह को मंगलवार की शाम को नोटिस दिया है। नोटिस में नेहा से सात सवालों के जवाब मांगे गए हैं। राठौर ने एक वीडियो के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें उन्के पति भी नज़र आ रहे हैं।

नोटिस भेजने की वजह

दरअसल, नेहा को नोटिस उनके गाने की वजह से मिली है। नेहा जो गाने बनाती हैं उसमें तंज रहता है। नेहा के गाने ज्यादातर सामाजिक मुद्दों पर आधारित होते हैं। लेकिन सत्ता पक्ष के विरोध में होते हैं। बता दें कि नेहा सिंह राठौर पहली बार 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के समय सुर्खियो में आई थी। नेहा ने बिहार पर गाना बनाया था जिसमें वो बिहार सरकार से सवाल करते नज़र आ रही थी। “बिहार में का बा” इनके गाने के बोल थे, जिसके बाद उन्हें बिहार में काफी लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद नेहा 2022 यूपी विधानसभा चुनाव के वक्त भी अपना नया गाना ले कर आईं जिसके बोल थे “यूपी में का बा”, जिसमें वो सत्ता पक्ष को घेरते हुए नज़र आई थी। अब एक बार फिर वो अपने नए गाने “यूपी में का बा सीजन 2” के साथ हाजिर है। नेहा के द्वारा बनाए गए सभी गाने वो अपने यूट्यूब चैनल पर डालती हैं।

नेहा सिंह से पूछे गए कुछ सवाल

1) नेहा से पहला सवाल यह पूछा गया कि क्या आप इस वीडियो में स्वयं हैं या नहीं?
2) अगर आप इस वीडियो में खुद हैं तो क्या यह वीडियो आपने अपने यूट्यूब चैनल पर खुद से डाली है या नहीं?
3) Neha Singh Rathore Channel और ट्विटर अकाउंट @nehafolksinger ये दोनों क्या आपके खुद के चैनल हैं और अगर हैं तो क्या आप इन दोनों चैनल को खुद चलाती हो या नहीं?
4) गीत के बोल क्या आपने खुद लिखे हैं या नहीं?
5) गीत में इस्तेमाल किये गए बोल की वज़ह से समाज में गलत प्रभाव पड़ रहा है, क्या आपको भी ऐसा लगता है या नहीं?

यह है वो कुछ सवाल हैं जो की नेहा से पूछे गए हैं। नेहा के गाने को समाज का एक वर्ग जहां काफी पसंद करता है ,तो वहीं काफी ऐसे लोग भी हैं जो नेहा के गाने को पसंद नही करते हैं।

Reported By: Mili Choubey

ये भी पढ़ें- Samajwadi Party news : शिवपाल यादव ने अफजल अंसारी के लिए खुले दरवाजे, क्या सपा में शामिल होंगे BSP सांसद अफजाल अंसारी?

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular