Saturday, July 6, 2024
HomeCrime NewsNoida: 20 साल जेल में रहा जब घर लौटा कर लिया सुसाइड,...

Noida: 20 साल जेल में रहा जब घर लौटा कर लिया सुसाइड, क्या थी वजह

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज),Noida: नोएडा में एक व्यक्ति 20 साल की सजा काटकर घर लौटा था, घर लौटने के एक हफ्ते के अंदर फांसी के फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। व्यक्ति की सुसाइड की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

यह है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 24 में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। उसने सुबह-सुबह अपने घर में फांसी लगाई और अपनी जान दे दी। आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उस व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिवार के बीच मातम छाया हुआ है।

ये भी पढ़ें:Aligarh Crime: बड़ी बहन ने “बुरी आदतों” से परेशान होकर, की छोटी बहन की गला घोंटकर हत्या

पुलिस वह कारण जानने के लिए प्रयासरत है कि शख्स की मौत के पीछे क्या है। पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि ऐसा हुआ क्यों? पुलिस द्वारा की जा रही प्रारंभिक जांच में पता चला कि शख्स 20 साल की सजा काटने के बाद कुछ दिनों पहले ही अपने घर लौट आया था। यह दोषी लुधियाना में हुए हत्याकांड में शामिल था।

अधीक्षक ने बताया ये …

नोएडा सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि शालू नामक व्यक्ति को हत्या के आरोप में दोषी ठहराया गया था और उसे जेल भेज दिया गया था। उसे 20 साल की सजा काटने के बाद जब वो वापस लौटा । विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि मृत्यु होने वाले ने अपने घर में पंखे से फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने हाल ही में सजा की काटने के बाद अपने घर वापस लौटने का प्रयास किया था।

पुलिस शालू के रिश्तेदारों से बातचीत कर रही है ताकि वह सुसाइड के पीछे की वजह जान सके। यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या शालू डिप्रेशन की स्थिति में था जिसके बावजूद उसने इतने साल तक सजा सही। क्या कोई उसे परेशान कर रहा था जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच में तेजी लाएगी। क्या 20 साल की सजा के बाद उसे सुसाइड करने के लिए उकसाया गया। शहर में उसकी मौत से लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। सभी के दिमाग में एक सवाल है – क्या हमें यह पता चलेगा कि शालू ने सुसाइड क्यों किया।

ये भी पढ़ें: Badaun Crime: पत्नी ने की पति की हत्या, मामला जानकर पुलिस भी हैरान

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular