Tuesday, July 2, 2024
HomeCrime NewsNoida News: नोएडा में नाबालिग बच्चियों के साथ हैवानियत, पुलिस कर रही...

Noida News: नोएडा में नाबालिग बच्चियों के साथ हैवानियत, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज), Noida News: उत्तर प्रदेश (Noida News) के गौतमबुद्ध नगर जिले में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पहली मामला थाना फेस-3 क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव की है, जहां 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपी युवक ने तीन माह पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिससे वह गर्भवती हो गई। लड़की के परिजनों ने गुरुवार रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी की तलाश शुरू कर दी

पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपी साहिल की तलाश शुरू कर दी। साहिल अभी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। दूसरी मामला सर्फाबाद गांव की है, जहां 15 वर्षीय लड़की के साथ उसके मकान मालिक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना तीन दिन पहले की है। मकान मालिक योगेंद्र यादव ने लड़की के साथ जबरदस्ती की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची का मेडिकल कराया गया

पुलिस ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इन घटनाओं से जिले में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल कार्रवाई में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। इन घटनाओं से समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और प्रशासन पर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का दबाव भी बढ़ गया है।

यह भी पढ़ेंः- 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular