Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशNoida News: सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन पर युवक ने ट्रेन के आगे...

Noida News: सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन पर युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Noida News: नोएडा के सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस हादसे के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं आनन फानन में युवक को रेल पटरियों पर से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है, उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

सुबह की बताई जा रही घटना

मिली जानकारी के अनुसार ये घटना शुक्रवार सुबह 7 बजे के लगभग की है। घटना की सूचना मिलने के साथ ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। हालांकि जिस व्यक्ति ने ये छलांग लगाई है उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

चश्मदीदों ने बताई कहानी

चश्मदीदों का कहना है कि युवक कुछ देर तक खड़ा रहा। इसके बाद उसने मेट्रो के सामने छलांग लगा दी। वहीं उसकी मौत मौके पर ही हो गई। इस हादसे के कारण मेट्रो सर्विस कुछ समय के लिए बाधित रही। आपको बता दें कि मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर जान देने वाली घटनाएं लगाता बढ़ती जा रही है। पिछले 15 दिनों के भीतर यह इस तरह की तीसरी घटना बताई जा रही है।

Also Read:

Gonda News: BJP सांसद ने चौपाल लगा सुनी लोगों की समस्याएं, 400 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया निरीक्षण

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular