Wednesday, July 3, 2024
HomeLatest NewsUttarakhand News: अब जेल में कैदी बनाएंगे अपना भविष्य, देहरादून में बनने...

Uttarakhand News: अब जेल में कैदी बनाएंगे अपना भविष्य, देहरादून में बनने जा रहा प्रशिक्षण केंद्र

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Uttarakhand News : प्रदेश में कैदियों के पुनर्वास और कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण केंद्र खुलने की राह प्रशस्त हो गई है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए अनुपूरक बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। अभी शासन को कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र खोलने का प्रस्ताव देहरादून जेल ने दिया है। ऐसे में प्रदेश में सबसे पहले यहां विधिवत रूप से कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र संचालित हो सकेगा।

कैदियों को स्वावलंबी बनाने और उन्हें रोजगार प्रदान करना मकसद

केंद्र सरकार ने जेलों के आधुनिकीकरण और कैदियों के कौशल विकास के लिए एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। इसमें सजा समाप्त करने के बाद कैदियों को स्वावलंबी बनाने और उन्हें रोजगार प्रदान करने के लिए व्यवस्था बनाने की बात की गई है। इसके लिए कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र बनाने पर जोर दिया गया है। इस कड़ी में कई प्रदेशों में यह व्यवस्था शुरू हो चुकी है।

मुख्यमंत्री धामी ने जेलों में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा की

उत्तराखंड की जेलों में भी कैदी इस समय विभिन्न उत्पाद बना रहे हैं, लेकिन यहां विधिवत रूप से कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्था नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जेलों में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा की थी। इन केंद्रों में कैदियों को उनकी रुचि की विधाओं में प्रशिक्षित करने की बात कही गई।

5 करोड़ की लागत से प्रशिक्षण केंद्र बनाने का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी इनमें से केवल देहरादून जेल का प्रस्ताव मिला है। देहरादून जेल ने 5 करोड़ की लागत से इस प्रशिक्षण केंद्र को बनाने का प्रस्ताव दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही शासन स्तर से इसकी सहमति जारी कर दी जाएगी।

Read more: Uttarakhand News: राज्यपाल बोले- उच्च शिक्षा में शामिल होगी संस्कृत, ‘वन यूनिवर्सिटी वन रिसर्च’ होगा लागू

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular