Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशOdisha Train Accident: ट्रेन हादसे में शोक संलिप्त परिवारों के साथ चट्टानों...

Odisha Train Accident: ट्रेन हादसे में शोक संलिप्त परिवारों के साथ चट्टानों के तरह रहें खड़ा, सांसद वरुण गांधी ने की अपील

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), Odisha Train Accident: बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ट्रेन हादसे में मारे गए लोगे के प्रति संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना में घायल लोगों को जल्दी ठीक होने की कामना की है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि इस घटना में मृतकों के परिजनों केसाथ सभी को चट्टानों के तरह रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी सांसद भाइयों को साथ आना चाहिए और अपनी तनख्वाह में से कुछ हिस्सा से उनकी मदद करनी चाहिए। उन्होंन ट्वीट कर के अपील की है।

क्या बोले वरुण गांधी

इस ट्रेन हादसे पर वरुण गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “उड़ीसा की रेल दुर्घटना हृदय विदारक है! जो परिवार इस हादसे से टूटे हैं हमें उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा होना होगा। मेरा सभी साथी सांसदों से निवेदन है कि हम सभी अपनी तनख्वाह का एक हिस्सा शोक संतप्त परिजनों के नाम कर उनकी मदद के लिए आगे आयें। पहले उन्हें सहारा मिले, फिर न्याय।”

पीएम मोदी ने लिया जायाजा

ओड़िशा में हुए रेल हादसे के घटनास्थल का पीएम मोदी ने जायजा लिया। उन्होंने घटना स्थल पहुंच कर स्थिति को जाना। वहीं वहां पर मौजूद अधिकारियों से उन्होंने बात की। इसके बाद वो अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने गए। वहां पर उन्होंने घायलों से मुलाकात की। साथ ही डॉक्टरों से भी मिले और हो रहे उपचार के बारे में जानकारी ली।

Also Read:

UP Politics: सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, बीजेपी के 9 साल के कामों को बताया बेमिशाल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular