Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशOil Massage of BJP Candidate in Sonbhadra : मालिश तेल मालिश... सर...

Oil Massage of BJP Candidate in Sonbhadra : मालिश तेल मालिश… सर जो तेरा चकराए दिल डूबा जाए

- Advertisement -

Oil Massage of BJP Candidate in Sonbhadra

Oil Massage of BJP Candidate in Sonbhadra 

अजय द्विवेदी , सोनभद्र 
Oil Massage of BJP Candidate in Sonbhadra  मालिश तेल मालिश… सर जो तेरा चकराए दिल डूबा जाए, आ जा प्यारे काहे घबराए। गुरुदत्त साहब की फिल्म प्यासा यह गाना अपने जमाने के मशहूर कॉमेडियन जॉनी वॉकर ने बखूबी निभाया था। उस समय यह गाना हर जुबां पर था। वर्तमान में यह अंदाज यूपी के विधानसभा चुनाव में सोनभद्र की राबर्ट्सगंज के भाजपा निवर्तमान विधायक व प्रत्याशी भूपेश चौबे का है। उनका तेल मालिश का तरीका सोशल मीडिया पर धूम मजा रहा है। इसको लेकर वह काफी चर्चा में है। राबर्ट्सगंज सीट से वर्ष 2017 में सपा प्रत्याशी अविनाश कुशवाहा को हराकर भाजपा के भूपेश चौबे विधायक बने थे। पार्टी ने इस बार फिर से भूपेश चौबे पर ही दांव लगाया है।

कान पकड़कर आ चुके चर्चा में

भाजपा प्रत्याशी एक जनसभा में कान पकड़कर उठक-बैठक कर पहले ही चर्चा में आ चुके हैं। अब मतदाता की तेल मालिश करते उनका वीडियो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है। भाजपा से जुड़े लोग इस बारे में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
ये चुनाव भला क्या-क्या न करा दे। चुनाव जीतने के लिए नेता लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं, ये बात यहां यूं ही नहीं कही जाती। आपने कितनी ही बार चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं को अपने क्षेत्र के लोगों के आगे हाथ जोड़ते, उनके पैर छूते देखा होगा।

नंगे पांव कर रहे प्रचार-प्रसार Oil Massage of BJP Candidate in Sonbhadra 

भूपेश चौबे नामांकन के बाद से ही लगातार नंगे पैर भी चल रहे हैं। उन्होंने चुनाव में जीत तक अन्न ग्रहण न करने का भी संकल्प लिया है। उनका कहना है कि मतदाता उनके लिए भगवान हैं, लिहाजा वह उनके सामने पदवेश में नहीं जाएंगे। वहीं, विपक्षी दल इस वीडियो को उनके विरोध में ही आजमाने लगे हैं। भाजपा विधायक के इस वीडियो को कोई चुनावी हथकंडा बता रहा है तो कोई तंच कस रहा है।

Also Read : UP elections 2022 : गोद में बच्चा लेकर फर्ज निभाने निकली देश की बेटी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE

 

 

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular