Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशOne Nation One Election: एक देश एक चुनाव के समर्थन में हिंदू...

One Nation One Election: एक देश एक चुनाव के समर्थन में हिंदू मुस्लिम पक्ष के लोगों ने साथ में किया धार्मिक अनुष्ठान, तुलसी की माला से किया जाप

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),One Nation One Election: एक देश एक कानून और एक चुनाव हिंदू मुस्लिम पक्ष के लोगों ने एक साथ किया धार्मिक अनुष्ठान। बाबरी पक्ष कार रहे इकबाल अंसारी के आवास पर पहुंचे। तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगदगुरु परमहंस आचार्य ने मांगा एक देश एक चुनाव पर इकबाल अंसारी का समर्थन।   इकबाल अंसारी ने भी दिया समर्थन। इकबाल अंसारी ने मांगी दुआ देश में कबूल हो एक देश एक चुनाव। परमहंस दास ने किया तुलसी की माला से मंत्रो का जाप। वेद की ऋचाओं का पाठ जगदगुरु परमहंस आचार्य का बयान। एक देश एक कानून और एक चुनाव की मांग लंबे समय से हम लोग कर रहे थे।

भारत में एक चुनाव लागू होनो से विकास की रफ्तार बढ़ जाएगी

एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था कि जिस दिन भारत में एक चुनाव लागू हो जाएगा उस दिन देश में विकास की रफ्तार बढ़ जाएगी। जिस दिन लागू हो जाएगा दो कानून उसे दिन देश में होगा विकास। एक देश एक चुनाव एक देश एक कानून। राष्ट्र हित में है सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को करना चाहिए समर्थन। शुभ काम जल्द हो पूरा इसके लिए वेद की ऋचाओं का किया है पाठ। भगवान से किया है। प्रार्थना सभी देशवासी सत्ता और विपक्ष एक साथ मिलकर करें इसको सफल करें जगद्गुरु परमहंस आचार्य।

प्रधानमंत्री देश हित कार्य कर रहे हैं- इकबाल अंसारी

पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान। देश में हो एक सिक्का एक कानून और इलेक्शन भी एक होना चाहिए। एक चुनाव से देश में होगा विकास, रोजगार बढ़ेगा।अल्लाह से है दुआ की हमारी पब्लिक जो मांग रही है वह कबूल हो। प्रधानमंत्री के बताएं रास्ते पर चले देशवासी। प्रधानमंत्री देश हित कार्य कर रहे हैं।

ALSO READ: Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने यूपी में BDM फार्मूले पर दिया जोर, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कसी कमर

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular