Friday, July 5, 2024
HomeEntertainment NewsParineeti-Raghav Engagement: बहन की सगाई में एयरपोर्ट पर अकेली स्पॉट हुईं प्रियंका,...

Parineeti-Raghav Engagement: बहन की सगाई में एयरपोर्ट पर अकेली स्पॉट हुईं प्रियंका, जीजा निक जोनस नहीं हुए शामिल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti-Raghav Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के चाहने वालो को जिस दिन का इंतजार था आज वो शुभ घड़ी भी आ गई है। क्योंकि आज यानी 13 मई वो दोंनो एक दूसरें से सगाई करने जा रहे हैं। वहीं अब दोंनो की सगाई की शहनाई बजना शुरू हो चुकी है। अब तक की मिली जानकारी से पता चला हैं कि दिल्ली में आज शाम 5:00 बजे से इनकी इंगेजमेंट सेरेमनी की रस्म शुरू हो जाएगी। जिसकी पुष्टि प्रियंका चोपणा की मां मधु चोपड़ा ने एक मीडिया रिपोर्ट में की है। साथ ही मधु ने कपल को शुभकामनाएं दीं है।

लंदन से दिल्ली रवाना हुईं प्रियंका

बता दें, प्रियंका ने अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने के लिए आने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके साथ ही देशी गर्ल को लंदन एयरपोर्ट पर भी देखा गया था। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वो दिल्ली परिणीति की सगाई में पहुंचने वाली है। लेकिन प्रियंका के पति और सिंगर निक जोनस उनके साथ नहीं आ रहे हैं। क्योंकि शुक्रवार को निक जोनस और उनके ‘जोनस ब्रदर्स बैंड’ मेंबर्स केविन जोनस और जो जोनस ने अपना नया एल्बम ‘द एल्बम’ रिलीज किया है। और साथ में शुक्रवार को ही टुडे कॉन्सर्ट को होस्ट करते निक नजर आए है।

राघव और परिणीति की सगाई की स्पेशल गेस्ट लिस्ट

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के स्पेशल गेस्ट के बारे में तो मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जैसी राजनीति से जुड़ी क‌ई बड़ी हस्तियां इस सगाई समारोह में शामिल होंगी। साथ में बॉलीवुड से प्रियंका चौपड़ा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, करण जौहर, फराह खान के अलावा कई अन्य सेलेब्स भी शामिल हो सकते हैं।

Also Read:Parineeti-Raghav Engagement: बहन की सगाई के लिए भारत लौटी देसी गर्ल, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular