Wednesday, July 3, 2024
HomeBreaking NewsParliament: पार्लियामेंट विंटर सेशन के दौरान दो युवकों ने पार्लियामेंट के अंदर...

Parliament: पार्लियामेंट विंटर सेशन के दौरान दो युवकों ने पार्लियामेंट के अंदर यह क्या कर डाला

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),India News(इंडिया न्यूज़), Parliament:संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है और लोकसभा में कार्यवाही के दौरान दो लोग सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए दर्शक दीर्घा से कूद गए। इस दौरान इन लोगों ने धुएं वाली मोमबत्तियां जलाईं, जिसके बाद पूरी लोकसभा में धुआं ही धुआं दिखने लगा। हालांकि बाद में दोनों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद संसद के दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया।

जूतों में धुंआ वाली मोमबत्तियां लाए थे छुपाकर  

दोनों आरोपियों में से एक का नाम सागर है, जबकि दूसरे के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ये लोग अपने जूतों में धुंआ वाली मोमबत्तियां छिपाकर लाए थे। इन दोनों के पास मैसूर सांसद का रेफरी पास था। संसद के अंदर हंगामा करने वाले लोगों से पूछताछ करने के लिए दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल पहुंची है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

पार्लियामेंट में दर्शक दीर्घा से 2 शख्स कूदे

मुंबई नॉर्थ ईस्ट से सांसद मनोज कोटक ने संसद में कूद रहे शख्स को पकड़ लिया था, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे काबू में किया। इस बीच संसद के बाहर ट्रांसपोर्ट भवन के पास भी ऐसी ही घटना घटी। जहां 42 साल की महिला नीलान और 25 साल के अमोल शिंदे को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये लोग ट्रांसपोर्ट बिल्डिंग के बाहर पीले धुएं वाली मोमबत्तियां भी जला रहे थे।

ALSO READ:

Ramnagar News: रामनगर में बाघ से दहशत! डरे ग्रामीणों ने की ये मांग 

Ayodhya Ram Mandir: कौन हैं अयोध्या राम मंदिर के पुजारी मोहित पांडे? जानें यहां

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular