Friday, July 5, 2024
HomeLatest NewsLucknow Amausi Airport News : आकाशा एयरलाइन की कर्मी को यात्री ने...

Lucknow Amausi Airport News : आकाशा एयरलाइन की कर्मी को यात्री ने जड़ा थप्पड़, मुकदमे दर्ज के बाद यात्री पर हो सकता है बड़ा एक्शन

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज) Lucknow Amausi Airport News : लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री ने आकाशा एयरलाइन की कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। वहीं महिला यात्री पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जहां तक है महिला यात्री पर बड़ा एक्शन हो सकता है। उनकी यात्रा पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। बता दें कि महिला यात्री देर से एयरपोर्ट पहुंची थी। जिसकी वजह से कर्मचारी ने उसे बोर्डिग पर ही रोक दिया था।

मारपीट करने व धमकी देने की धाराएं लगा आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरी के अनुसार, मुंबई के निवासी अकरम अपनी पत्नी के साथ अमौसी हवाई अड्डे पर शाम करीब 04:20 बजे पहुंचे थे। वहीं आकाशा एयरलाइन कर्मी ने देर से आने पर उन्हें बोर्डिंग बंद होने की बात कही थी। जिस पर विवाद हो गया और अकरम की पत्नी ने महिला कर्मी को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। साथ ही वहां एयरलाइन के अधिकारी और सुरक्षाकर्मी आ गए। कर्मचारियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मारपीट करने व धमकी देने की धाराएं लगा आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Read more: हरियाणा के नूंह में हुए हिंसा पर सपा नेता शिवपाल यादव ने बीजेपी पर लगाया ये गंभीर आरो

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular