Wednesday, July 3, 2024
HomeEntertainment NewsPathaan OTT Release : ओटीटी पर छाई शाहरुख की 'पठान', डिलीटेड सीन्स...

Pathaan OTT Release : ओटीटी पर छाई शाहरुख की ‘पठान’, डिलीटेड सीन्स देखकर फैंस एक्साइटेड

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (Shahrukh’s ‘Pathan’ dominates OTT): शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म तीन महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और आज भी इस फिल्म का बज बना हुआ है। इन सभी के शाहरुख खान की पठान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 22 मार्च यानी आज रिलीज़ हुई। फैंस प्राइम वीडियो पर पठान देखकर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही कई फैंस ने थिएट्रिकल रिलीज में डिलीट किए सीन को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने की बात का जिक्र भी किया है।

शेयर किए डिलीटेड सीन

पठान के जरिए शाहरुख खान ने चार साल बाद सिनेमाघरों में वापसी की। पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। फिल्म पठान ओटीटी पर रिलीज़ हुई उसके कुछ घंटे बाद ही फैंस ने फिल्म को लेकर ट्वीट करना शुरू कर दिया है। एक फैन ने पठान के डिलीट सीन की क्लिप को साझा किया है। इस क्लिप में लिफ्ट ओपन होती है और शाहरुख ब्लैक चश्मा लगाए एक ऑफिस में धांसू एंट्री लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एक फैन ने पठान की ओटीटी रिलीज़ को लेकर ट्वीट कर लिखा- मौसम बिगड़ गया है प्राइम वीडियो प्लेटफॉर्म पर पठान ने  सर्वर क्रैश कर दिया। फिल्म के डिलीट सीन को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- World Water Day 2023 : जानें किस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार ‘विश्व जल दिवस’

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular